facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका में जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ! भारतीय फार्मा कंपनियों पर कितना असर?Post Office New Rules: राखी भेजने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट, 1 अगस्त से India Post में लागू होंगे नए नियम₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडल

रेलवे को भी भाया जटरोफा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 4:01 PM IST

जम कर बरस रहें मानसून के बीच उत्तर रेलवे ने जटरोफा की खेती के विस्तार की योजना बनाई है।


उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस समय उत्तर रेलवे के सभी मंडलों लखनऊ, फिरोजपुर, मुरादाबाद, अंबाला और दिल्ली में जटरोफा की खेती की जा रही है। अब जटरोफा का उत्तर रेलवे के उन क्षेत्रों में भी विस्तार किया जाएगा जहां इसकी खेती की संभावनाएं है।

प्रवक्ता ने बताया कि जटरोफा की खेती वर्तमान समय में डीजल की बढती मांग को देखते हुए बहुत जरुरी है। जटरोफा की खेती के लिए मानसून के समय वर्षा के तौर पर मिली पानी की मात्रा पर्याप्त होती है। इसलिए हमें इसके लिए अलग से सिंचाई की व्यवस्था भी करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर रेलवे जटरोफा की खेती के विस्तार के लिए अपने संसाधनों का प्रयोग करेगी। वर्तमान में रेलवे इसके लिए अपनी खाली पड़ी जमीन का प्रयोग कर रही है। रेलवे प्रवक्ता ने कहा कि जटरोफा की खेती के लिए उत्तर रेलवे की किसी निजी कंपनी के साथ करार करने की संभावना नहीं है।

उत्तर रेलवे जटरोफा की खेती अपने संसाधनों के आधार पर करेगी। इसके लिए रेलवे की अपनी प्लांटेशन नर्सरी है। जिसमे रेलवे का हॉर्टीकल्चर विभाग जटरोफा की खेती करेगा। एक अनुमान के हिसाब से इस समय देश में जटरोफा की खेती की अपार संभावनाए है। कुछ वर्षो के भीतर ही जटरोफा की खेती के 20 फीसदी हिस्से पर खेती रेलवे द्वारा की जायेगी। ऐसे में रेलवे को लगभग 225 लाख हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी।

Advertisement
First Published - August 8, 2008 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement