facebookmetapixel
Advertisement
टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए 1,550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3,600 रोजगार की संभावनाचुनावी साल में योगी सरकार का एक्सप्रेसवे-उद्योग पर बड़ा दांव, पेश किया ₹59,019 करोड़ का अनुपूरक बजटStock Market: शेयर बाजार की 4 दिन की रैली खत्म! Sensex-Nifty क्यों गिरे?भारत बनेगा दुनिया का बड़ा Fuel Export Hub? तेल से होगी तगड़ी कमाई!Bharti Airtel Q1 Results: नए ग्राहकों और महंगे रिचार्ज प्लान से एयरटेल का मुनाफा 37% उछला, 1.49 करोड़ नए यूजर्स जुड़ेNykaa Q1 Results: मुनाफा 3.3 गुना बढ़कर ₹79.76 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी 29% की जोरदार बढ़तExplainer: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड अब पर्याप्त नहीं? एक्सपर्ट्स ने 30-40-50 उम्र वालों के लिए बताई सही रणनीतिNFO Alert: जियो ब्लैकरॉक का पहला ETF लॉन्च, ₹500 से टॉप-50 कंपनियों में निवेश का मौकाIncome Tax Return गलत भर दिया? Revised Return से मिनटों में ऐसे सुधारें अपनी ITREPFO मेंबर्स दें ध्यान! PF फंड-पेंशन का फायदा चाहते हैं तो तुरंत अपडेट करें अपनी जॉइनिंग और एग्जिट डेट

मेहसाणा में ओएनजीसी का डीसॉल्टिंग संयंत्र

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 10:16 PM IST

पेट्रोलियम उत्खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओएनजीसी गुजरात के मेहसाणा में डीसॉल्टर संयंत्र लगाने की तैयारी कर रही है।
कंपनी इस संयंत्र पर लगभग 150-200 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी का ऐसा ही एक संयंत्र नवागाम में भी है। कंपनी मेहसाणा से लेकर नवागाम तक लगभग 85 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की भी योजना बना रही है।
इस पाइपलाइन पर लगभग 120 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कंपनी की योजना 40,000 घन मीटर क्षमता वाले 4 स्टोरेज टैंक बनाने की भी है। कच्चे तेल के शोधन में डीसॉल्टिंग पहला चरण होता है। डीसॉल्टिंग में कच्चे तेल से पानी और उसमें घुले हुए नमक को अलग किया जाता है।
ओएनजीसी (मेहसाणा असेट) के कार्यकारी निदेशक ए के गुप्ता ने बताया, ‘हमने मेहसाणा में एक डीसॉल्टर संयंत्र लगाने की योजना बनाई है। हम जल्द ही इसके लिए डिजाइन सलाहकार रखेंगे।’ नया संयंत्र उत्तरी गुजरात से मिलने वाले कच्चे तेल को इंडियन ऑयल की वडोदरा रिफाइनरी तक पहुंचाएगा।

Advertisement
First Published - March 31, 2009 | 9:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement