facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

अक्टूबर में ही दौड़ती नजर आएगी नैनो

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:42 AM IST

देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स अपने सपने ‘नैनो’ को अक्टूबर तक तय समय सीमा तक बाजार में लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।


कंपनी के सिंगुर संयंत्र में यदि कुछ दिक्कत भी आती है तो कंपनी ने इससे निपटने के लिए भी इंतजाम किया हुआ है। कंपनी का पुणे स्थित संयंत्र और पंतनगर (उत्तराखंड) में नया संयंत्र सिंगुर का विकल्प बनने को तैयार हैं।

दूसरी ओर पुर्जे बनाने वाली कई कंपनियों ने कहा है कि टाटा मोटर्स ने अक्टूबर के लिए जो भी ऑर्डर दिया है वह कारोबार के लिहाज से काफी कम है। इसकी वजह से इसके उत्पादन में देरी हो सकती है। ऑटो पुर्जे उद्योग से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि हमें केवल 50 से 100 कारों के लिए पुर्जों का ऑर्डर मिल रहा है जबकि नैनो जैसी कार के लिए यह कम से कम हजारों में तो होना ही चाहिए था।

सूत्रों का कहना है कि उत्पादन शुरू होने के तीन से छह महीने पहले ही पुर्जे बनाने वाली कंपनियां पुर्जों की आपूर्ति करने लगती हैं। पुर्जा उद्योग के एक दूसरे सूत्र का कहना है कि यदि टाटा मोटर्स यह सोचती है कि जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ेगा वैसे-वैसे पुर्जों का ऑर्डर भी बढ़ा दिया जाएगा। वह बताते हैं कि यह सोचने में जितना आसान लगता है, वास्तव में उतना है नहीं।

टाटा मोटर्स का कहना है कि कार अक्टूबर में ही बाजार में आएगी और इसको लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी की वार्षिक आम बैठक के बाद टाटा मोटर्स के मुखिया रवि कांत ने भी इसी तरह के संकेत दिए। शुरुआत में कंपनी की योजना साल भर में ढाई लाख नैनो कार बेचने की है। इसके बाद कंपनी ने हर साल साढ़े तीन लाख नैनो कारें बेचने का लख्य रखा है।

दूसरी ओर पुर्जा निर्माताओं की बात करें तो सोना समूह के अध्यक्ष सुरिंदर कपूर ने कहा है नैनो को पुर्जे आपूर्ति करने के लिए उनकी कंपनी की सिंगुर में इकाई तैयार है और जुलाई से इसकी आपूर्ति शुरू भी हो जाएगी। इसके अलावा ल्यूमैक्स भी पुर्जे आपूर्ति करने के लिए एक छोटी फैक्ट्री सिंगुर में लगाने जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि इन सबके बावजूद भी जर्मन कंपनी रॉबर्ट बॉश जीएमबीएच का रुख काफी अहम रहेगा क्योंकि इसी कंपनी के पास कार के लिए इंजन और कार कंट्रोल सिस्टम बनाने का काम है। टाटा मोटर्स का कहना है कि सितंबर के अंत में कार की बुकिंग शुरू हो जाएगी और अक्टूबर में यह कार सड़कों पर दौड़ती दिखाई देगी।

Advertisement
First Published - June 15, 2008 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement