facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

कोल इंडिया की सात परियोजनाएं का विकास करेंगे एमडीओ

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 3:53 PM IST

कोल इंडिया की सात परियोजनाएं का विकास करेंगे एमडीओ
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने खदान विकासकर्ता और परिचालकों (एमडीओ) द्वारा सात कोयला खानों के विकास के बारे में आदेश जारी किया है।

महारत्न कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि खुली वैश्विक निविदाओं के जरिये एमडीओ को जोड़ने का उद्देश्य घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाना और आयात पर निर्भरता को यथासंभव कम करना है।

सीआईएल ने बयान में कहा कि कंपनी ने खान विकासकर्ता और परिचालकों की नियुक्ति के जरिये आगे बढ़ने के लिए सात कोयला परियोजनाओं को स्वीकृति पत्र जारी किए हैं।

इन सात परियोजनाओं में से तीन सीआईएल की इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की और दो उसकी अन्य अनुषंगी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की हैं।

इसके अलावा, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड प्रत्येक की एक-एक परियोजना है।

कोयला कंपनी का लक्ष्य एमडीओ के जरिये 15 नई कोयला परियोजनाओं के विकास का है। कोल इंडिया भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन के मुद्दों तथा कुछ मामलों में रेलवे के माल लदान स्थलों पर 20,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

एमडीओ को मंजूर खनन योजना के तहत कोयले का खनन करना होगा और इसकी आपूर्ति कंपनियों को करनी होगी।

भाषा रिया अजय

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 10:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement