facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

क्वालिटी केयर, एवरकेयर के खिलाफ अदालत पहुंचा मैक्स

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 10:35 PM IST
Health of Max Healthcare stock remains strong; MCap crosses Rs 1 lakh crore from expansion plans and acquisitions Max Healthcare के शेयर की सेहत मजबूत; विस्तार योजनाओं और अधिग्रहणों से MCap 1 लाख करोड़ के पार
BS

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ने टच हेल्थकेयर, क्वालिटी केयर इंडिया और एवरकेयर ग्रुप मैनेजमेंट के खिलाफ अनुबंध के कथित उल्लंघन के मामले में बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है क्योंकि बाद में केयर हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण की पेशकश ठुकरादी गई थी।

क्वालिटी केयर और एवरकेयर ग्रुप के पास हैदराबाद स्थित कंपनी केयर हॉस्पिटल्स में बहुलांश हिस्सेदारी है। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में मैक्स ने कहा कि यह याचिका मध्यस्थता और समझौता अधिनियम, 1996 की धारा नौ के तहत दायर की गई है ताकि मध्यस्थता शुरू होने से पहले कंपनी को उपलब्ध संविदात्मक अधिकारों के संबंध में सुरक्षा और संरक्षण के अंतरिम उपायों की मांग की जा सके।

मैक्स ने कहा कि कंपनी द्वारा एवरकेयर ग्रुप मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ 16 मार्च, 2023 की टर्म शीट के अनुसार प्रतिवादी के बाध्यकारी दायित्वों से संविदात्मक अधिकार उत्पन्न होते हैं।

Also Read: LIC को लगा झटका, प्रीमियम 30 प्रतिशत गिरा

मैक्स ने केयर हॉस्पिटल्स का अधिग्रहण करने के लिए पेशकश की थी, लेकिन अस्पताल श्रृंखला ने अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन द्वारा की गई पेशकश के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। टीपीजी ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि कंपनी मुकदमेबाजी में शामिल नहीं है। मैक्स हेल्थकेयर ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एवरकेयर का पूर्ण स्वामित्व एवरकेयर हेल्थ फंड्स के पास है, जो टीपीजी द्वारा प्रबंधित एक अरब डॉलर का उभरते बाजारों का हेल्थकेयर फंड है। एवरकेयर हेल्थ फंड में द राइज फंड, बिल ऐंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, समेत प्रमुख निवेशक शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement