facebookmetapixel
27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश

Jyotiba Phule Jayanti: प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा फुले को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि उनके विचार लाखों लोगों को आशा और शक्ति देते हैं

Last Updated- April 11, 2023 | 10:21 AM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके विचार लाखों लोगों को आशा और शक्ति देते हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “महात्मा फुले की जयंती पर, मैं उन्हें नमन करता हूं। सामाजिक न्याय और दलितों को सशक्त बनाने में उनके महान योगदान को याद करता हूं। उनके विचार लाखों लोगों को आशा और शक्ति देते हैं।”

महाराष्ट्र में 1827 में अत्यधिक पिछड़ी जाति में जन्मे फुले ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी और सबसे वंचित समुदायों के बीच शिक्षा का प्रचार करने का प्रयास किया।

उन्हें और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले को महिलाओं के बीच शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

First Published - April 11, 2023 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट