facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत के लिए ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’ का समय : SEMI CEO

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 11:48 AM IST
SEMI CEO Ajit Manocha

भारत के पास वह सब कुछ है, जो सेमीकंडक्टर उद्योग में सफल होने के लिए जरूरी है, लेकिन उसे अब भी अपनी विश्वसनीयता कायम करने की जरूरत है। सेमीकंडक्टर उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष समूह सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट एंड मैटिरियल्स इंटरनेशनल (सेमी) के प्रमुख अजित मनोचा ने यह राय जताई है।

सेमी के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनोचा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि डेढ़ साल पहले भारत इस क्षेत्र में ‘शून्य’ था।

वहीं 2024 तक भारत में 100 सेमीकंडक्टर डिजाइन स्टार्टअप होंगे। उन्होंने कहा कि चिप बनाने के लिए 76,000 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना, बड़े प्रतिभा पूल और कौशल कार्यक्रम की वजह से आज सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लिए सेमीकंडक्टर क्षेत्र में यह ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ का समय है। यह रफ्तार पकड़ने से काफी वर्ष लग जाते हैं। यदि हम अभी यह नहीं कर पाते हैं, तो मुझे लगता है कि हमेशा के लिए अपनी विश्वसनीयता गंवा देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी राय में भारत में देश में एक सफल सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए आवश्यक लगभग सब कुछ है। हमारे पास प्रतिभा है, हमारे पास लोकतंत्र है, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमारे पास बाजार है। जनसंख्या बाजार है। हम 1.4 अरब के साथ अब चीन से भी बड़े हैं। भाषा भी हमारे साथ है। लगभग हर कोई अंग्रेजी बोलता है। साथ ही हम अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करते हैं। तो आपको और क्या चाहिए। आपके पास उद्योग के लिए सब कुछ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अब भाग्यशाली हैं कि देश में दो नेता हैं, …राजीव चंद्रशेखर और अश्विनी वैष्णव जैसे मंत्री हैं। फिर हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं, जो बहुत दूरदर्शी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि सभी चीजें अनुकूल हैं।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 11:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement