facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

मप्र में यूनीवर्सल केबल का निवेश

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:42 PM IST

उच्च वोल्टेज वाली बिजली केबलों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के सतना में स्थित यूनिवर्सल केबल लिमिटेड करीब 90 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक अन्य परियोजना को बड़े पैमाने पर शुरू करने की तैयारी में है। इस परियोजना को एमपी बिड़ला समूह बढ़ावा दे रही है।


उल्लेखनीय है कि इस कंपनी ने सतना यूनिट में 63 करोड़ रुपये के निवेश के साथ अपनी परियोजना को पूरा किया है, जहां मध्यम वोलटेज और अतिरिक्त हाई-वोलटेज केबलों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया, ‘परियोजना संबंधी गतिविधियां जोरों पर चल रही हैं और यह उम्मीद की जा रही है कि इस इकाई की वाणिज्यिक उत्पादन को अगले वित्तीय वर्ष के तिमाही में शुरू कर दिया जाएगा।’

इस कंपनी का गठजोड़ जापान की एक कंपनी फुड़कवा इलेक्ट्रीक कंपनी लिमिटेड के साथ है। इस परियोजना के लिए कंपनी चीन से मशीनों का आयात कर रही है। सूत्रों ने बताया, ‘कंपनी प्रतिवर्ष 3000 किलोमीटर की अतिरिक्त एएचवी और एमवी केबलों का निर्माण करेगी। साल 2010 से सतना इकाई 440 वोल्ट की भी केबलों का निर्माण करेंगी। वर्तमान में भारत में 220 वोल्ट की केबल इस्तेमाल में लाई जाती है।’ कंपनी एमवी और ईएचवी केबलों के अलावा ऑप्टिक फाइबर को भी बढ़ावा देगी।

कंपनी के अध्यक्ष आर एस लोढ़ा ने बताया, ‘वैश्विक स्तर पर फाइबर की मांग बढ़ती जा रही है। लिहाजा इसकी उम्मीद जताई जा सकती है कि कंपनी की ऑप्टिकल फाइबर की मांग में भी तेजी देखने को मिलेगी।’ यूनिवर्सल केबल बिजली एवं नियंत्रण तारें, कैपासिटर्स और दूरसंचार ग्रेड ऑप्टिकल फाइबर का निर्माण करती है।

साल 2008 की अंतिम तिमाही में कंपनी के अच्छे परिणाम भी सामने आएं हैं। कंपनी के शुध्द लाभ में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले साल जहां कंपनी का शुध्द लाभ 0.83 करोड़ रुपये था वहीं उसका लाभ बढ़कर  2.44 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के शुध्द लाभ में 193 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - August 1, 2008 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement