facebookmetapixel
Advertisement
Indo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पीपीपी मॉडल पर बनेगी इंटरनैशनल फिल्म सिटी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:20 AM IST

हॉलीवुड की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बनाई जाने वाली इंटरनैशनल फिल्म सिटी का निर्माण निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) के आधार पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिसंबर में इसका शिलान्यास करेंगे। इस फिल्मसिटी की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्रदेश सरकार को सौंप दी है।
नोएडा में बनाई जाने वाले फिल्म सिटी को प्रदेश सरकार तथा निजी डेवलपर मिल कर पीपीपी मॉडल पर बनाएंगे। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार फिल्म सिटी के निर्माण को लेकर मिली डीपीआर का अध्ययन कर शासन तय करेगा कि परियोजना को किस रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।
औद्योगिक विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगर कुछ योजना के अनुसार हुआ तो इस साल  के अंत यानी दिसंबर में नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इंटरनैशनल फिल्म सिटी के निर्माण का शुरू हो जाएगा। एक हजार एकड़ भूमि पर बनाई जाने वाली इंटरनैशनल फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस बारे में जल्दी ही सरकार अपना फैसला लेगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते साल दिसंबर में विश्वस्तरीय फिल्म सिटी का निर्माण प्रदेश करने का फैसला किया था। जिसके तहत नोएडा में यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में 1000 एकड़ भूमि इंटरनैशनल फिल्म सिटी के लिए चिह्नित की गई है। करीब पांच हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की संभावना इस फिल्म सिटी के निर्माण से जताई जा रही है। नोएडा में बनाई जाने वाले इस फिल्म सिटी में विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि इस फिल्म सिटी का एक बड़ा हिस्सा डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ा होगा। फिल्मों में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते चलन के कारण नोएडा में बनाई जाने वाली इस फिल्म सिटी को इन्फोटेनमेंट सिटी कहा जाएगा।

Advertisement
First Published - June 25, 2021 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement