facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसा

Indrani Mukerjea web series: इंद्राणी मुखर्जी पर बनी सीरीज पर बॉम्बे HC ने रिलीज से पहले लगाई रोक

Advertisement

इंद्राणी को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया और मई 2022 में जमानत मिल गई। इस मामले में राय, खन्ना और पीटर मुखर्जी भी जमानत पर हैं।

Last Updated- February 22, 2024 | 1:37 PM IST
Indrani Mukerjea web series

पिछले हफ्ते, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी बनी एक डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाने की मांग की थी।

‘द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: द बरीड ट्रुथ’ 25 वर्षीय बोरा के लापता होने की कहानी बताती है और इसका प्रीमियर 23 फरवरी को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होने वाला था।

लोक अभियोजक सीजे नंदोडे के माध्यम से दायर अपने आवेदन में, सीबीआई ने अदालत से कहा कि नेटफ्लिक्स द्वारा इस डॉक्यूमेंट्री और इसके प्रसारण में आरोपी व्यक्तियों और मामले से जुड़े व्यक्तियों की विशेषता को जांच के खत्म होने तक रोका जाए।

कल, केंद्रीय जांच ब्यूरो के वकील श्रीराम शिरसाट ने बुधवार को उच्च न्यायालय को बताया कि इस सीरिज के निर्माताओं द्वारा एजेंसी से एक बार परामर्श किया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि सीबीआई डॉक्यू-सीरीज़ की रिलीज पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग नहीं कर रही है, बल्कि केवल मामले की सुनवाई खत्म होने तक रोक लगाने का अनुरोध कर रही है।

सीबीआई के मुताबिक, शीना बोरा हत्याकांड मामले में ट्रायल कोर्ट के समक्ष अब तक 237 में से 89 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है।

क्या है मामला

अप्रैल 2012 में इंद्राणी मुखर्जी, उनके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने एक कार में बोरा (24) की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बोरा इंद्राणी की पिछले रिश्ते से बेटी थी। उसका जला हुआ शव पड़ोसी रायगढ़ जिले के जंगल में मिला था।

बोरा की हत्या का खुलासा 2015 में तब हुआ जब ड्राइवर श्यामवर राय ने एक अन्य मामले में गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा किया। इंद्राणी को अगस्त 2015 में गिरफ्तार किया गया और मई 2022 में जमानत मिल गई। इस मामले में राय, खन्ना और पीटर मुखर्जी भी जमानत पर हैं।

इस बीच, शिरसाट ने यह भी कहा कि सीबीआई इंद्राणी को दी गई जमानत रद्द करने के लिए एक आवेदन दायर करने पर भी विचार कर रही है क्योंकि वह गवाहों को प्रभावित न करने के लिए लगाई गई शर्तों का उल्लंघन कर रही है।

 

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement