facebookmetapixel
Advertisement
Bank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूम

पंजाब में स्वतंत्र सलाहकार रखेंगे सरकारी परियोजनाओं पर नजर

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:45 AM IST

निवेश और जांच जैसे क्षेत्रों में सरकारी फैसलों में अधिक पारदर्शिता लाने के लिए पंजाब सरकार ने बाहर से आडिट कराने का फैसला किया है।


इसके लिए गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले स्वतंत्र सलाहकारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पंजाब ढांचागत विकास बोर्ड ने 22 एजेंसियों के एक पैनल का चुनाव किया है। बोर्ड इस योजना के लिए नोडल एजेंसी है।


इस योजना के लिए जिन 22 एजेंसियों को चुना गया है उनमें से 13 हाईवे और पुल परियोजनाओं की निगरानी करेंगी जबकि 9 एजेंसियों को जल आपूर्ति, सीवरेज और भवन निर्माण परियोजनाओं के क्षेत्र में निगरानी का काम सौंपा गया है। सरकार के विभिन्न विभागों से एक महीने के भीतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तकनीकी सहायता सेवाओं के लिए शर्तों और दशाओं को तैयार करने के लिए कहा गया है।


प्रत्येक सरकारी परियोजना में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक आंतरिक प्रणाली होगी और किसी बाहरी स्वतंत्र एजेंसी से परियोजना की तैयारी से लेकर पूरे होने तक समय समय पर निगरानी की जाएगी। सरकार ने फैसला किया है कि 3 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की जांच इन सलाहकारों से कराई  जाएगी और छोटी परियोजनाओं को एक में मिला दिया जाएगा ताकि सलाह सेवाओं की लागत को कम किया जा सके।


इस बारे में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरचरण बैंस ने बताया कि सरकार ने सभी बड़ी परियोजनाओं के लिए स्टैंडर्ड बोली दस्तावेज और ई-टेंडरिंग शुरू करने का फैसला भी किया है।

Advertisement
First Published - April 30, 2008 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement