facebookmetapixel
Advertisement
Axis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबावSuzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की राय

आईएलएंडएफएस की बजट हाउसिंग परियोजना

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:04 PM IST

आईएलएंडएफएस इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कारपोरेशन ने कोलकाता में राजरहाट के पास सस्ती आवासीय परियोजना का विकास करने की योजना बनाई है।


इस परियोजना की कुल लागत 400 से 450 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। इस परियोजना का क्रियान्वयन ढांचागत क्षेत्र भारतीय कंपनी और आईएलएंडएफएस आईडीसी की संयुक्त उद्यम कंपनी के जरिए किया जाएगा। संयुक्त उद्यम में दोनों कंपनियों की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह भारत में अपनी तरह की पहली सस्ती आवासीय परियोजना है।


परियोजना का विकास 100 एकड़ के प्लॉट पर किया जा रहा है जो कोलकाता में राजरहाट से छह किलोमीटर की दूरी पर है। पूरी परियोजना में 10,500 इकाइयों को तैयार किया जाएगा और 10,000 रुपये प्रति माह से कम वेतन पाने वाले लोग इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं।


उन्होंने कहा कि इस परियोजना की सफलता पर इस मॉडल को देश के अन्य शहरों में भी अपनाया जाएगा। आईएलएंडएफएस आईडीसी ने परियोजना के लिए जरूरी 100 एकड़ जमीन में से 25 एकड़ का अधिग्रहण कर लिया है और कंपनी को उम्मीद है कि इस साल जून तक जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो जाएगा।


पूरी आवासीय परियोजना का विकास तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण के तहत 3,500 इकाइयों का विकास होगा। परियोजना के पहले चरण का निर्माण कार्य मार्च 2010 तक पूरा होने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 26, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement