facebookmetapixel
Advertisement
1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारीMF-only PMS पर सेबी का बड़ा प्रस्ताव, 25 लाख रुपये से निवेश की राह; विदेशी निवेश और डेरिवेटिव को भी मिलेगी छूटEditorial: 1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल, अब भारत को सुधारों की दूसरी बड़ी लहर की जरूरत

250 नई बसें खरीदेगा हिमाचल परिवहन

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 7:15 PM IST

हिमाचल प्रदेश रोडवेज ने अपनी स्थिति बेहतर करने और अच्छी सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से 250 नई बसें खरीदने का फैसला किया है।


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हरियाणा पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) इन बसों की खरीद मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही करेगी। इस बाबत मंगलवार से निगम के उच्च अधिकारियों और टाटा मोटर्स सहित अन्य बस निर्माता कंपनियों के बीच बात-चीत का दौर प्रारंभ होने जा रहा है।


इस बात की पूरी उम्मीद है कि अगले कुछ महीने में नई बसें आना शुरु हो जाएंगी। इस वक्त निगम के पास कुल 1740 बसें हैं। इनमें से 600 बसें पुरानी और जर्जर हैं। साथ ही इन बसों ने कुल 6 लाख किलो मीटर की दूरी तय कर रखी है। लिहाजा, पहाड़ी इलाके वाले इस राज्य में इन बसों का बदलना निहायत ही जरुरी हो गया है।


गौरतलब है कि इन बीमारु बसों में सफर करना मौत को दावत देना जैसा है। यही वजह है कि लोग इन बसों से सफर करने से कतराते हैं और फलस्वरुप एचआरटीसी सबसे ज्यादा घाटे में चलने वाली निगम के रुप में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। लेकिन अधिकारियों को उम्मीद है कि नई बसों के आने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी।

Advertisement
First Published - April 7, 2008 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement