facebookmetapixel
Advertisement
बड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

विस्थापितों को 10 साल तक मुफ्त बिजली

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:57 PM IST

केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि किसी भी इलाके में लगाई जाने वाली जलविद्युत परियोजना को अब स्थानीय विकास के लिए 1 फीसदी अतिरिक्त बिजली देनी पड़ेगी।


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि जिन परिवारों को इस परियोजना की वजह से अपने स्थान से विस्थापित किया जाएगा उन्हें 100 इकाई बिजली मुफ्त दी जाएगी।

साल 2008 और उसके बाद लगने वाली विद्युत परियोजनाओं के चलते विस्थापित प्रत्यके परिवार को यह बिजली अगले दस सालों तक दी जाती रहेगी।

शिंदे टिहरी के डिबनू में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) के इंजीनियरिंग कॉलेज और जलविद्युत संस्थान का शिलान्यास करने आए थे। इस घोषणा के बाद राज्य में स्थापित बिजली संयंत्र की 13 फीसदी बिजली राज्यों को मुफ्त में दी जाएगी।

जबकि अब तक सरकार संबंधित राज्यों को 12 फीसदी बिजली ही मुफ्त मुहैया कराती थी। शिंदे बताया कि पुनर्वास नीति के तहत अब यह भी तय किया गया है कि किसी भी बिजली परियोजना के शिलान्यास के साथ ही वहां के विकास से संबंधित कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

इन्हीं कार्यक्रमों के  तहत इंजीनियरिंग कालेज तथा अन्य संस्थान भी खोले जाएंगे। शिंदे ने कहा, ‘जहां तक पुनर्वास की बात है तो हम इस काम में पूरा सहयोग करेंगे।’

Advertisement
First Published - January 23, 2009 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement