facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल8th Pay Commission की तैयारी तेज, कर्मचारियों से सुझाव लेने कई राज्यों का करेगा दौरा; जानें पूरा प्लान5 महीने बाद खत्म होगा अमेरिका-ईरान युद्ध? ट्रंप बोले: शांति समझौते के पैरामीटर्स तय, हमले पर लगाई रोकपश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, ईरान बोला: अमेरिका ने और हमला किया तो खाड़ी देशों के तेल ठिकाने होंगे राख

ई-खिड़की से निवेश जुटाने की कवायद

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:54 PM IST

उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही ‘निवेश मित्र’ प्रणाली लागू करेगी। इस प्रणाली के तहत नई  औद्योगिक इकाइयों की मंजूरी के लिए इंटरनेट के जरिए एकमुश्त मंजूरी हासिल की जा सकेगी।


यह योजना काफी समय से ठंडे बस्ते में पड़ी है। हालांकि अब उद्योग विभाग के तहत आने वाले उद्योग बंधु ने इसे फिर से पेश करने का निर्णय किया है।

इस योजना से राज्य सरकार निवेशकों के बीच सार्वजनिक निजी साझेदारी योजना को लेकर भरोसा कायम करने की कोशिश करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि निवेश मित्र का गठन फरवरी 2008 में किया गया था, हालांकि ई-भुगतान के मसले पर नौकरशाही की अड़चनों के कारण इसके तहत कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी।

केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के तहत आने वाले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने निवेश मित्र के लिए साफ्टवेयर तैयार किया है।

इस योजना के क्रियान्वयन के लिए उद्योग बंधु नोडल एजेंसी होगी। उद्योग बंधु के बारे में उद्योगों का कहना है कि एजेंसी को कामकाज की आजादी ही नहीं मिल सकी है।

राज्य औद्योगिक विभाग के आयुक्त ने हाल में पीएचडी चैंबर ऑफ चैंबर एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ‘हम निवेश मित्र प्रणाली का क्रियान्वयन जल्द करेंगे। राज्य के विकास के लिए निजी क्षेत्र की दक्षता और धन की जरुरत है।’

Advertisement
First Published - January 14, 2009 | 8:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement