facebookmetapixel
Advertisement
आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?

बिलासपुर में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 AM IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कस्बे को जल्द ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज मिल जाएगा। केंद्र सरकार ने इस कस्बे में इंजीनियरिंग कॉलेज को मंजूरी दे दी है। 
इस कॉलेज को एनटीपीसी और नैशनल हाइड्रो पावर कॉर्पोरेशन (एनएचपीसी) संयुक्त उपक्रम के तहत बनाएगी। इस कॉलेज में पनबिजली परियोजनाओं को ध्यान में रखकर पाठयक्रम तैयार किया जाएगा।
राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बताया, ‘इस बारे में केंद्र ने कल ही अधिसूचना जारी की है और इस परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये का अनुदान भी दिया है। इस कॉलेज के साथ ही राज्य में 5 नए पॉलिटेक्नीक कॉलेज भी स्थापित किए जाएंगे।’
पिछले 6 महीनों से राज्य में सूखे के हालात पर धूमल ने कहा, ‘ लंबे समय से कम बारिश होने के कारण नीची पहाड़ियों पर गेहूं की पूरी फसल खराब हो गई है। केंद्र सरकार को इस क्षेत्र के किसानों को राहत देनी ही पड़ेगी।’

Advertisement
First Published - April 25, 2009 | 1:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement