facebookmetapixel
Advertisement
बैंकएश्योरेंस पर निर्भरता घटाने को एजेंसी नेटवर्क मजबूत कर रहीं निजी जीवन बीमा कंपनियांबैटरी अपशिष्ट नियमों से बढ़ी मुश्किलें, पैनासोनिक एनर्जी भारत में बंद कर सकती है प्लांटभारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में लंबित मुद्दों पर नहीं बनी सहमति, अंतरिम समझौते पर भी इंतजारRBI गवर्नर के बयान से बॉन्ड बाजार को राहत, 10 साल की यील्ड तीन महीने के निचले स्तर परसरकार विनिवेश अभियान करेगी तेज, LIC समेत PSU में हिस्सेदारी बेचकर ₹80,000 करोड़ जुटाने की तैयारीAI और स्टार्टअप निवेश बने Info Edge की नई ताकत, भर्ती कारोबार की सुस्ती बनी चुनौतीम्युचुअल फंड आधारित PMS का बढ़ा आकर्षण, AUM 1 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचाSIP रिटर्न में सुधार और अमेरिका-ईरान सुलह से म्युचुअल फंड्स में खुदरा निवेश में इजाफा होने के आसारFPIs की वापसी की उम्मीद कम, महंगे वैल्यूएशन और वैश्विक अवसरों से भारत पर दबावRBI के भरोसे से बैंकिंग शेयरों में तेजी; सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,022 पर बंद 

मां की पूजा पर दिखा महंगाई का असर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:43 PM IST


बढ़ती महंगाई ने कोलकाता के पूजा आयोजनों पर भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। महंगाई के बोझ से दबी पूजा समितियों को पूजा आयोजनों के लिए अपने बजट में फेरबदल करना पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों, बिजली और पंडाल निर्माण के लिए जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़े हैं और इस वजह से शहर में तमाम पूजा आयोजनों का बजट भी 1-3 लाख रुपये तक बढ़ गया है।


नवरात्र में पूजा पंडालों में पांच दिनों तक देवी को भोग चढ़ाया जाता है और ऐसे में खाद्य पदार्थों और पूजा की अन्य सामग्री महंगी होने की वजह से दुर्गा पूजा समितियां अपने बजट में फेरबदल करने के लिए मजबूर हैं। साथ ही कुछ पूजा समितियां अब प्रसाद की सूची में से खाद्य पदार्थों को कम करने की योजना भी बना रही हैं। शहर की एक प्रमुख दुर्गा पूजा आयोजन समिति जोधपुर पार्क साराडिया उत्सव कमेटी (जेपीएसयूसी) ने पिछले साल 2.8 लाख रुपये का बजट बनाया था, पर इस साल इस बजट को बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये करना पड़ा है। इसी के साथ इस बार भोग को तैयार करना भी समिति के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पिछले साल खाद्य तेल की कीमत 58 रुपये प्रति किलो थी पर इस बार यह बढ़कर 75 रुपये हो गई है।


कोलकाता की पूजा आयोजक समिति बड़मतला अशार संघ के शुभजीत सरकार ने बताया कि इस साल बजट 2.5 लाख रुपये तक बढ़ा कर 12 लाख रुपये करना होगा। सरकार ने बताया कि आमतौर पर हर साल बजट को एक लाख रुपये तक बढ़ाना पड़ता है, पर इस साल चीजों के दाम खूब बढ़े हैं।


इस साल देवी की मूर्तियों की कीमतों में औसतन 1,000 से 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल 12 फुट की 40 हजार रुपये वाली मूर्ति आज 42,000 रुपये की है।

Advertisement
First Published - October 2, 2008 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement