facebookmetapixel
Bihar Elections 2025: महागठबंधन का घोषणा पत्र, परिवार के एक सदस्य को नौकरी; शराबबंदी की होगी समीक्षासर्विस सेक्टर में सबसे ज्यादा अनौपचारिक नौकरियां, कम वेतन के जाल में फंसे श्रमिकदिल्ली में बारिश के लिए क्लाउड सीडिंग, 15 मिनट से 4 घंटे के भीतर बादल बरसने की उम्मीद8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी, 18 महीने में देगा सिफारिश; 50 लाख कर्मचारियों को होगा लाभडीएपी और सल्फर पर बढ़ी सब्सिडी, किसानों को महंगे उर्वरकों से मिलेगी राहतरिलायंस जल्द करेगी जियो आईपीओ का रोडमैप फाइनल, आकार और लीड बैंकर पर निर्णय साल के अंत तक!आकाश एजुकेशनल सर्विसेज को राहत, एनसीएलएटी ने ईजीएम पर रोक से किया इनकारQ2 Results: टीवीएस मोटर का मुनाफा 42% बढ़ा, रेमंड रियल्टी और अदाणी ग्रीन ने भी दिखाया दम; बिड़ला रियल एस्टेट को घाटाBS BFSI 2025: आ​र्थिक मुद्दों पर बारीकी से मंथन करेंगे विशेषज्ञ, भारत की वृद्धि को रफ्तार देने पर होगी चर्चाईवी तकनीक में कुछ साल चीन के साथ मिलकर काम करे भारत : मिंडा

Doordarshan Recruitment 2023: दूरदर्शन ने निकाली 41 पद पर वेकेंसी, इच्छुक उम्मीदवार यहां पढ़ें डिटेल्स

Last Updated- April 19, 2023 | 12:32 PM IST
jobs

प्रसार भारती दूरदर्शन न्यूज ने फुल टाइम कॉन्ट्रेक्ट बेसिस के आधार पर वीडियोग्राफर के पद के लिए अनुभवी और इच्छुक उम्मीदवारों से इनविटेशन मंगाएं हैं।

दूरदर्शन भर्ती 2023 की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, इस पद के लिए 41 पदों पर वेकेंसी उपलब्ध हैं। अप्लाई करने की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से कम है। एंगेजमेंट की अवधि दो वर्ष के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को नई दिल्ली में पोस्ट किया जाएगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, दूरदर्शन भर्ती 2023 के तहत सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 40,000 रुपये की मंथली सेलेरी मिलेगी। चयन का पैमाना टेस्ट/इंटरव्यू के आधार पर होगा। इंटरेस्टेड उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दूरदर्शन भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अप्लाई करने में किसी भी कठिनाई की सूरत में कैंडिडेट परेशानी के स्क्रीनशॉट के साथ hrcell413@gmail.com पर ईमेल कर सकते है। अप्लाई करने की डेट 18 अप्रैल 2023 से शुरू हो गई है।

अप्लाई करने की ऐज लिमिट:

दूरदर्शन भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 18.04.2023 को 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।

योग्यता और अनुभव:

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास होना चाहिए।

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से सिनेमैटोग्राफी/वीडियोग्राफी में डिग्री या डिप्लोमा।

डिज़ायरेबल

MOJO में अनुभव, शॉर्ट फिल्म मेकिंग कोर्स में भाग लिया।

अनुभव

वीडियोग्राफी / सिनेमैटोग्राफी या किसी अन्य इससे जुड़े क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष।

सैलरी

दूरदर्शन भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को 40000 रुपये का मंथली पेय मिलेगा।

कार्यकाल (Tenure)

नियुक्ति पूर्णकालिक अनुबंध (full time contract) के आधार पर की जायेगी और उम्मीदवारों को 02 वर्ष की अवधि के लिए लगाया जाएगा। पोस्टिंग का स्थान नई दिल्ली होगा।

अप्लाई कैसे करें ;

जैसा कि दूरदर्शन भर्ती 2023 अधिसूचना की आधिकारिक अधिसूचना में उल्लेख किया गया है, इच्छुक और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जमा करने में किसी भी कठिनाई के मामले में, इसे त्रुटि के स्क्रीनशॉट के साथ hrcell413@gmail.com पर ईमेल किया जा सकता है।

इस लिंक पर क्लिक कर करें अप्लाई: https://prasarbharati.gov.in/pbvacancies/

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि अधिसूचना की तारीख से 15 दिन है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

First Published - April 19, 2023 | 12:32 PM IST

संबंधित पोस्ट