facebookmetapixel
Advertisement
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबा

धूमल ने किया ईंधन पर कर कटौती से इनकार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:45 AM IST

बीते दिनों पेट्रोल उत्पादों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राज्य में ईंधन पर लगने वाले बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) में और कटौती करने से साफ इंकार कर दिया।

चूंकि दूसरे राज्य टैक्स में कटौती कर चुके हैं इसलिए हिमाचल प्रदेश पर भी ऐसा करने का दबाव था। धूमल ने संवाददाताओं को बताया कि ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है और इन चीजों पर कर कटौती का भार राज्य पर डालना चाहते है। उन्होंने कहा है कि मनाली-लेह रेलवे लाइन के सर्वेक्षण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।

यह रेल लाइन हिमाचल प्रदेश और लद्दाख को आपस में जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में दिल्ली में हाल में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है और इस बात के संकेत मिले हैं कि इस रूट के सर्वेक्षण का काम जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने आगे कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद ही मैंने इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रेल मंत्री लालू प्रसाद के साथ बातचीत की थी।’ इसके अलावा राज्य सरकार ने कांगड़ा घाटी में पठानकोट और जोगिंदरनगर के बीच रेलवे पटरी को चौड़ा करने का प्रस्ताव भी दिया है।

Advertisement
First Published - July 2, 2008 | 9:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement