facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

दिल्ली सरकार ने श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:31 AM IST

दिल्ली सरकार ने श्रमिकों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इससे लॉकडाउन की मार झेल रहे दिल्ली के श्रमिकों को राहत मिलेगी। वहीं इससे उद्यमियों की मुश्किलें बढऩे की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम वेतन में महंगाई भत्ते के रूप में की गई यह वृद्धि 1 अप्रैल से प्रभावी होगी।
दिल्ली सरकार के श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अब अकुशल श्रमिकों को 15,908 रुपये न्यूनतम वेतन देना होगा, जबकि पहले 15,492 रुपये देने पड़ते थे। अर्धकुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 17,069 रुपये से बढ़कर 17,537 रुपये और कुशल श्रमिकों का न्यूनतम वेतन 18,797 रुपये से बढ़कर 19,291 रुपये हो गया है। लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारी वर्ग में भी न्यूनतम वेतन में बढोतरी हुई है। इस वर्ग के कर्मचारियों को पहले विभिन्न श्रेणियों में 17,069 से 20,430 रुपये न्यूनतम वेतन के रूप में मिलते थे। अब ताजा वेतन वृद्धि के बाद विभिन्न श्रेणियों में 17,537 रुपये से 20,976 रुपये मिलेंगे।
बवाना चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रकाश चंद जैन ने कहा कि  पिछले साल लगे लॉकडाउन के बाद से अब तक उद्यमियों की कमाई घटी है। ऐसे हालात में उद्यमियों पर श्रमिकों का वेतन बढ़ाकर आर्थिक बोझ डालना ठीक नहीं है। कच्चा माल काफी महंगा होने से उंची उत्पादन लागत की मार झेल रहे उद्यमियों की इस  वृद्धि से हालत और पतली होगी।

Advertisement
First Published - June 18, 2021 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement