facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी टैरिफ का झटका: सोलर निर्यात पर दबाव, घरेलू क्षमता में ओवरसप्लाई का खतराफरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेज

Delhi: भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की सूरत संवारेगी दिल्ली सरकार, सलाहकार करेगी नियुक्त

Advertisement

भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र 431 एकड़ में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में 4,660 औद्योगिक भूखंड हैं। इसमें से 3,917 भूखंड आवंटित हो चुके हैं।

Last Updated- October 13, 2023 | 5:51 PM IST
MP: 20% industrial plots reserved for SC/ST entrepreneurs

दिल्ली सरकार भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र (Bhorgarh Industrial Area) की सूरत संवारने जा रही है। इस औद्योगिक क्षेत्र को पुनर्वास योजना के तहत बसाया गया है। इस क्षेत्र में औद्योगिक भूखंडों का आवंटन तो 10 साल पहले ही हो चुका है। लेकिन यहां कारखाने बनने की रफतार काफी धीमी है।

साथ ही यहां बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। सरकार इसे सुधारने जा रही है। साथ ही सरकार की योजना इस औद्योगिक क्षेत्र के मेंटेनेंस के लिए भी मॉडल विकसित करने की है।

भोरगढ़ में बुनियादी सुविधाओं के लिए सलाहकार नियुक्त करेगी सरकार

दिल्ली सरकार ने भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र की सूरत सुधारने के लिए सलाहकार नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सलाहकार की नियुक्ति के लिए दिल्ली राज्य औद्योगिक व अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) ने Request for Proposal (RFP) जारी किया है। इसके लिए इच्छुक 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

यह सलाहकार भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने और इसके मेंटेनेंस के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट में मौजूदा सुविधाओं और गंभीर रूप से जिन सुविधाओं की कमी है, उनकी विस्तृत जानकारी देनी होगी। साथ ही सड़क, पानी, ड्रेनेज और सीवेज सिस्टम से संबंधित प्लान तैयार करना होगा।

सलाहकार को इस औद्योगिक क्षेत्र के मेंटेनेंस का मॉडल भी बताना होगा। यह मॉडल आर्थिक व तकनीकी रूप से व्यावहारिक होना चाहिए। सलाहकार को अपनी रिपोर्ट में इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए अनुमानित खर्च भी बताना होगा। साथ ही यह बताना होगा कि इस क्षेत्र का मेंटेनेंस पीपीपी मॉडल या किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से किया जाए।

431 एकड़ में फैला है भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र 

भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र 431 एकड़ में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में 4,660 औद्योगिक भूखंड हैं। इसमें से 3,917 भूखंड आवंटित हो चुके हैं। इनमें से 3,386 भूखंडों का आवंटन कराने वाले उद्यमियों ने भूखंड का कब्जा भी ले लिया है। हालांकि भूखंड पर कारखाना बनाने की रफ्तार धीमी है। अब तक महज 230 कारखाने ही बने हैं और 125 कारखाने निर्माणाधीन हैं।

दिल्ली लघु उद्योग मंच के अध्यक्ष व भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी केसरी सिंह ने बताया कि भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, सीवर, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है, जो सड़कें पहले बनी थी, वे भी खस्ताहाल हैं।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement