facebookmetapixel
Advertisement
FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?PNB दे रहा 6.5% तक ब्याज, FCNR(B) FD पर SBI, HDFC और ICICI का क्या है ऑफर?DLF vs Godrej Properties vs Lotus Developers: किस रियल्टी शेयर में सबसे ज्यादा अपसाइड?एक में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ, दूसरे में करीब 59% अपसाइड: Marico और Emami में कौन आगे?

लहरें गिनो और पैसे कमाओ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:45 AM IST

एक कहावत है, ‘लहरें गिनकर पैसे कमाना’ यानी अपनी जेब से कुछ खर्च किए बिना ही रकम बनाना।
बिहार में पिछड़ेपन के बीच ऐसी सुविधाएं हासिल करने के लिए लोग भारी-भरकम भुगतान कर रहे हैं, जो शहरों में मुफ्त मिल सकती हैं। इसलिए लहरें गिनने वालों को भी पैसा मिल रहा है।
मोबाइल फोन की बैटरी चार्ज करने के लिए अगर आपसे पैसे मांगें, तो आप हंसेंगे। लेकिन यहां ऐसा नहीं है। बैटरी चार्ज कराने के लिए ग्रामीणों को हर बार 5 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। रेल मंत्री लालू प्रसाद के गृह जनपद गोपालगंज के छोटे से छोटे कस्बे में ऐसे मोबाइल चार्जिंग सेंटर हैं, जहां एक साथ 500 मोबाइल फोन की बैटरी चार्ज होती है।
निशा मोबाइल चार्जिंग सेंटर के हरेन्द्र कुमार ने बताया कि गांवों में बिजली नहीं रहने की वजह से बैटरी चार्ज कराई जाती हैं। उनके यहां करीब 50 गांवों के 800 से अधिक लोग हर दिन मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए आते हैं।
सास बहू के धारावाहिकों की चाहत में गोपालगंज में हर महीने करीब 250 डीटीएच कनेक्शन लिए जा रहे हैं। डिश टीवी का 2,900 रुपये का कनेक्शन यहां 3,500 रुपये में मिलता है और रिचार्ज कराने पर हर बार एजेंट महाशय भी 30 रुपये बतौर कमीशन लेते हैं। मोबाइल फोन के टॉपअप पर भी 10 से 20 प्रतिशत तक की राशि देनी पड़ी है।
मजे की बात है कि यहां बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीतल पेय के लिए भी कूलिंग चार्ज देना पड़ता है। बिजली आती नहीं है, इसलिए कूलिंग चार्ज मिलाकर 20 रुपये कीमत की कोल्ड ड्रिंक की बोतल 25 रुपये की हो जाती है।

Advertisement
First Published - May 2, 2009 | 2:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement