facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:38 AM IST

उत्तर प्रदेश में अब सभी तरह की शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नकली शराब व ज्यादा कीमत पर बिक्री की शिकायत के लिए टोलफ्री नंबर जारी किया गया है जिसे सभी शराब की दुकानों पर डिस्प्ले किया जाएगा।

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी के मुताबिक अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 18001805331 शुरु किया गया है जबकि शिकायतकर्ताओं की सुविधा को देखते हुए विभाग द्वारा भारत दूर संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से पांच अंकों का एक नया टोल फ्री नंबर 14405 भी आवंटित कराया गया है। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर को सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर की दुकानों एवं मॉडल शॉप पर अंकित कराया जाएगा, जिससे दुकानों पर होने वाली अनियमितता की शिकायत के साथ-साथ अन्य स्थानों पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के स बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत तत्काल किया जा सकेगा।

आयुक्त ने बताया कि दुकानों पर ओवर रेटिंग, शराब की गुणवत्ता से छेड़-छाड़ और विक्रेताओं की गतिविधियों पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने और शराब के उत्पादन से लेकर उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण मदिरा पहुंचाने के लिए ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के साथ-साथ फुटकर दुकानों पर भी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर दुकान एवं मॉडल शाॅप पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का फैसला लिया गया है। सेंथिल पांडियन के मुताबिक अब तक देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, बीयर की दुकानों तथा मॉडल शॉप के लगभग 27,500 दुकानों में से लगभग 18,000 दुकानों पर कैमरा लगाया जा चुका है, बाकी दुकानों पर कैमरा जल्द लगाने  के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा लगने के बाद रैंडम आधार पर डीवीआर चेक किए जा सकेंगे, जिससे दुकानों पर होने वाले अवैध गतिविधियों को रोके जाने में मदद मिलेगी।

पांडियन ने बताया कि डिस्टलरीज से अल्कोहल का परिवहन करने वाले टैंकरों तथा चीनी मिलों से शीरे का परिवहन करने वाले टैंकरों के चालकों द्वारा चोरी किये जाने की शिकायतें मिलती रहती है। टैंकरों से होने वाली चोरी पर रोक लगाने और अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम के लिये विभाग ने टैंकरों में सील लगाये जाने की पहले से चल रही व्यवस्था को बदलते हुए डिजिटल लॉक लगाये जाने का फैसला किया है।

Advertisement
First Published - September 30, 2021 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement