facebookmetapixel
Advertisement
₹9,000 करोड़ की जमीन, ₹2,000 करोड़ सालाना किराया… Lodha पर दो बड़े ब्रोकरेज बुलिश, टारगेट ₹1,430 तकHUL Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद HUL के शेयर 5% तक लुढ़के; मुनाफा उम्मीद से रहा कमकोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़का

बस अड्डे का कायापलट

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:43 PM IST

उत्तराखंड परिवहन निगम (यूटीसी) ने सार्वजनिक निजी साझेदारी के तहत शहर के गांधी रोड पर स्थित प्रमुख संपत्ति को हैदराबाद की नार्गाजुन कंस्ट्रक्शंस कंपनी लिमिटेड (एनसीसीएल) को सौंपने का फैसला किया है।


यूटीसी और एनसीसीएल के बीच हुए समझौते के तहत कमर्शियल मॉल का निर्माण करीब 1.06 एकड़ जमीन में किया जाएगा, यहां पुराना बस अड्डा स्थित है। नए मॉल के निर्माण के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। एनसीसीएल इस संपत्ति को निर्माण, प्रचालन, रखरखाव और स्थानांतरण मॉडल (बीओएमटी) के आधार पर 30 सालों के लिए करेगा।

उल्लेखनीय है कि एनसीसीएल का चयन खुली प्रतियोगिता बोली प्रक्रिया के तहत हुई थी। यूटीसी के अधिकारी ने बताया कि रियायत अवधि के दौरान एनसीसीएल यूटीसी को वार्षिक भुगतान के रूप में 1.08 करोड़ रुपये देगा। भुगतान साल में दो किश्तों में अदा किया जाएगा। सार्वजनिक सुविधाओं के अलावा, यूटीसी को कम से कम 7500 वर्ग फीट का ऑफिस स्पेस भी मुहैया कराया जाएगा।

यह उम्मीद की जा रही है कि निर्माण कार्य 2 सालों के पूरी कर ली जाएगी। उत्तराखंड बुनियादी ढांचा विकास कंपनी लिमिटेड (यू-डेक) को यूटीसी ने इस परियोजना के लिए ट्रांसेक्शन एड्वाजरी सर्विसेज अनिवार्य किया है। यू-डेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पंकज प्रसाद ने बताया, ‘इस तरह की पहल बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी ला सकती है।

Advertisement
First Published - August 7, 2008 | 9:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement