facebookmetapixel
Advertisement
SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, 7.75% कूपन पर निवेशकों का जबरदस्त भरोसा₹25,000 करोड़ का दांव, Tata Power की इस रणनीति पर क्यों भरोसा जता रहे ब्रोकरेज? 29% तक अपसाइड के टारगेटAI छीन लेगा नौकरी या बढ़ाएगा कमाई? Goldman Sachs की रिपोर्ट में भारत के 48% कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरीहोर्मुज-लाल सागर संकट से बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें! 130 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेलArdee Industries IPO: ₹50-53 प्राइस बैंड तय, 5 अगस्त से खुलेगा इश्यू, जानें निवेश से पहले हर जरूरी बातShree Balaji (Mala) IPO Listing: 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ इश्यू, लेकिन मिनटों में लगा लोअर सर्किट! निवेशकों को लगा झटकाCoforge Share Price: मजबूत नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, 36% तक अपसाइड का अनुमानManipal Health IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला ₹9,275 करोड़ का IPO; जानें प्राइस बैंड, GMP समेत अन्य डीटेल्सMid Cap Stocks: अभी भी कमाई का मौका या दिखेगी उठापटक, निवेशकों के लिए क्या है बड़ी सलाह?HUL में अभी खरीदारी का मौका? ब्रोकरेज को दिख रहा 35% तक का अपसाइड

उत्तर प्रदेश में आज वैट के खिलाफ हल्ला बोल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के कारोबारी बुधवार को राज्य भर में वैट विरोधी प्रदर्शन करेंगे। कारोबारी राज्य में 125 वस्तुओं पर वैट को पूरी तरह से खत्म करने या भी छूट दिए जाने की मांग कर रहे हैं।


कारोबारी अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे और बाद में संबंधित अधिकारियों के जरिए मुख्यमंत्री मायावती को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष और राज्य सभा सदस्य बनवारी लाल कंछल ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इस विरोध प्रदर्शन को संज्ञान में लेंगी और कारोबारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्यान्न, तंबाकू, डीजल, कपड़ा, दवा और सर्जरी के उपकरण जैसी वस्तुओं पर वैट की अधिक दरों के कारण व्यापारियों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली में खाद्यान्न पर वैट नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश में यह दर 4 प्रतिशत है।’ कंछल ने राज्य सरकार द्वारा 24 घंटों के भीतर वाणिज्यि कर विभाग में फार्म 31 जमा करने को अनिवार्य करने की भी आलोचना की है।

Advertisement
First Published - September 9, 2008 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement