facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

परिवहन नियामक आयोग के गठन को मिली मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:44 PM IST

ऊर्जा और दूरसंचार नियामक संस्थाओं के बाद अब उत्तर प्रदेश में परिवहन क्षेत्र के लिए नियामक आयोग को गठित करने का निर्णय ले लिया है।


उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश परिवहन नियामक कमीशन (यूपीटीआरसी) के गठन को सैद्धांन्तिक तौर पर मंजूरी प्रदान कर दी है। इस कमीशन को अस्तित्व में लाने के लिए विधानसभा में एक कानून बनाने का मन बनाया है। इसके अलावा इस मसौदा कानून को कैबिनेट की मंजूरी के लिए रखा जाना बाकी है।


यूपीटीआरसी में पांच सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। इस कमीशन का अध्यक्ष एक सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी को बनाया जाएगा। इसके अलावा इस कमीशन के बाकी सदस्य बस आपरेशन, स्टेशन प्रंबधन, वित्त और कानूनी मुद्दों के विशेषज्ञ होंगे।


इस बारे में डी डी वर्मा ने कहा कि यूपीटीआरसी का मुख्य लक्ष्य उन ग्रामीण इलाकों में निजी परिवहन सेवाओं को पहुंचाना होगा। जो निजी बस आपरेटरों के लिए खासी कमाई वाले नहीं होते है। इसके लिए एक नियामक कमीशन के आफिस में एक जीपीएस नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा।


इस क्षेत्र में नियामक संस्था के गठन के बाद बड़े निवेशकों द्वारा इस इंडस्ट्री में निवेश करना आसान हो जाएगा। इस नियामक कमीशन के गठन के बाद राज्य के 460 रुटों से यूपीएसआरटीसी का नियंत्रण खत्म हो जाएगा।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement