facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Apple ने उतारा iPhone 17, एयर नाम से लाई सबसे पतला फोन; इतनी है कीमत

Advertisement

इन उत्पादों पर ‘मेड इन इंडिया’ का लेबल होने के बावजूद स्थानीय उपभोक्ताओं को अमेरिका के मुकाबले अ​धिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

Last Updated- September 10, 2025 | 10:43 PM IST
iPhone 17

ऐपल ने अपने आईफोन के नवीनतम मॉडल आईफोन 17 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इसे 256 जीबी स्टोरेज और करीब 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उतारा गया है। कंपनी ने आईफोन 16 को 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा था जिसके मुकाबले आईफोन 17 की कीमत करीब 7,000 रुपये कम रखी गई है।

इन उत्पादों पर ‘मेड इन इंडिया’ का लेबल होने के बावजूद स्थानीय उपभोक्ताओं को अमेरिका के मुकाबले अ​धिक कीमत चुकानी पड़ रही है। कंपनी ने मूल्यह्रास और करों के साथ कुछ लागत को वहन करने का प्रयास किया है, मगर कीमतों में अंतर अभी भी काफी अधिक है।

ऐपल ने इस बार अपनी रणनीति बदल दी है। इस बार उसके सभी मॉडल 256 जीबी से शुरू हो रहे हैं, जबकि आईफोन 16 श्रृंखला के तहत केवल आईफोन प्रो मैक्स ही ऐसी क्षमता थी और अन्य मॉडलों की शुरुआती क्षमता 128 जीबी थी। आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स की कीमतें आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स के मुकाबले करीब 5,000 रुपये ज्यादा हैं। इस प्रकार कीमतों में महज 4 फीसदी की मामूली वृद्धि की गई है।

कंपनी ने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में एक और नाम जोड़ते हुए ‘एयर’ नाम से सबसे पतला आईफोन पेश किया है, जिसकी कीमत 1,19,900 रुपये है। साथ ही कंपनी ने आईफोन प्लस मॉडल को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है।

अब 256 जीबी स्टोरेज के साथ आईफोन 17 प्रो मैक्स पर गौर करते हैं। अमेरिका में इसकी कीमत 1,199 डॉलर है यानी मौजूदा विनिमय दर पर रुपये में इसकी कीमत करीब 1,05,677 रुपये होती है। अगर इसमें 5 फीसदी स्थानीय कर (वि​भिन्न राज्यों में शून्य से 10 फीसदी के दायरे में) को भी शामिल कर दिया जाए तो अमेरिकी उपभोक्ता के लिए इसकी कीमत 1,10,904 रुपये से 1,16,244 रुपये के बीच होगी। मगर भारतीय उपभोक्ताओं को इसके लिए 18 फीसदी जीएसटी के साथ 1,49,900 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। इसी प्रकार नए आईफोन एयर के लिए अमेरिकी ग्राहकों को करीब 92,000 रुपये और भारतीय खरीदारों को 1,19,900 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Advertisement
First Published - September 10, 2025 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement