facebookmetapixel
Advertisement
आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?

अकाउटेंट पढ़ेंगे पाठ!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:10 AM IST

कानपुर शहर के स्थानीय चमड़ा उद्योग में काम कर रहे अकाउंटेंट के प्रशिक्षण का जिम्मा स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) और निजी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास फर्म आईएल ऐंड एफएस मिलकर उठाने जा रही हैं।
दोनों संस्थाओं ने ये कदम इसलिए उठाया है कि मंदी की मार झेल रहा यह उद्योग अपने वित्तीय लेखाजोखा को सही करके विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके। आईएल ऐंड एफएस के स्थानीय प्रबंधक जयंत प्रकाश ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘150 से ज्यादा लघु एवं मझोले चमड़ा उत्पादकों को अपना कामकाज इसलिए बंद करना पड़ा कि यूरोपीय देशों से मिलने वाले निर्यात ऑर्डर रद्द हो गए। वित्तीय लेखाजोखा सही नहीं होना भी उन पर अविश्वास की वजह बन गया।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम एक ऐसी समिति बनाने जा रहे हैं जिसमें अनुभवी और प्रतिष्ठित वित्तीय अधिकारी होंगे। ये समिति छोटे उद्यमियों को अपने वित्तीय लेखाजोखा को दुरुस्त रखने का प्रशिक्षण देगी। साथ उन्हें नए सरकारी योजनाओं के बारे में भी सूचना दी जाएगी।’
एक व्यक्ति के प्रशिक्षण पर तकरीबन 7,000 रुपये खर्च होगा। इसका वहन बैंक और उद्यमी मिलकर करेंगे। उद्यमियों को इसका महज 15 फीसदी वहन करना होगा।

Advertisement
First Published - May 2, 2009 | 5:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement