facebookmetapixel
LIC Q2FY26 results: मुनाफा 31% बढ़कर ₹10,098 करोड़, प्रीमियम इनकम 5.49% बढ़ीED का 1xBet सट्टेबाजी मामले में बड़ा एक्शन, सुरेश रैना और शिखर धवन की ₹11.14 करोड़ की संपत्ति जब्तअब दो दिशाओं में दौड़ेगी Tata Motors! एक घरेलू बाजार पर फोकस, दूसरी ग्लोबल लग्जरी परNFO: Helios MF का स्मॉल कैप फंड लंबी अवधि में बनाएगा वेल्थ? ₹1,000 की SIP से निवेश शुरूKotak MF ने उतारा रूरल अपॉर्च्यूनिटीज फंड, ₹500 की SIP से निवेश शुरू; इस नई स्कीम में क्या है खास?Ola Electric के ऑटो बिजनेस ने Q2 में पहली बार दर्ज किया ऑपरेटिंग प्रॉफिटSBI MF का IPO आने वाला है! SBI और AMUNDI बेचेंगे हिस्सा, निवेशकों के लिए सुनहरा मौका30% तक उछल सकता है Adani Power का शेयर! मॉर्गन स्टैनली ने भी जताया भरोसामनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल अंबानी को ED का फिर समन, 14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलायागोल्डमैन सैक्स ने इन 5 भारतीय स्टॉक्स को ‘कन्विक्शन लिस्ट’ में किया शामिल, 54% तक तेजी का अनुमान

‘आप’ राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करेगी

Last Updated- December 13, 2022 | 3:29 PM IST

‘आप’ राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करेगी
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) अपने नेता एवं राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) नियुक्त करेगी।

पाठक पंजाब और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी थे। गुजरात में मिले मतों के दम पर ही पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने योग्य बनी है।

पार्टी से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि राज्यसभा के सदस्य पाठक को ‘आप’ का राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) नियुक्त किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ ने गुजरात विधानसभा चुनाव में 181 सीट में से केवल पांच सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन उसे कुल मतों के करीब 13 प्रतिशत मत मिले थे।

‘आप’ के संयोजक केजरीवाल ने कहा था कि पार्टी ने ज्यादा सीट नहीं जीतीं, लेकिन पार्टी को मिले मतों ने उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में मदद की है।

भाषा निहारिका सिम्मी

First Published - December 13, 2022 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट