facebookmetapixel
Advertisement
सरकारी खर्च से चमकेंगी ये 4 कंपनियां? मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन पर ब्रोकरेज का बड़ा दांवGold Silver Price: MCX पर सोना ₹600 से ज्यादा टूटा, चांदी में ₹4,000 की गिरावट; जानें ताजा भाव25,400 के स्तर पर निफ्टी की अग्निपरीक्षा, आगे क्या होगी चाल? मार्केट एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी और टॉप पिक्सBreakout stocks: ब्रेकआउट के बाद दौड़ने को तैयार ये 3 स्टॉक, जान लें टारगेट, स्टॉपलॉसStocks to Watch: Lupin से लेकर IRFC और RVNL तक, गुरुवार को इन स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Update: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा; निफ्टी 25500 के ऊपरक्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारत

Editorial: टेलीकॉम सेक्टर में शुल्क दरें बढ़ाने के तर्क

Advertisement

Telecom tariff hike : इसकी तात्कालिक वजह Reliance Jio की बढ़ती ग्राहक संख्या के साथ ही प्रति उपयोगकर्ता मासिक औसत राजस्व (ARPU) का सपाट होना भी है।

Last Updated- January 25, 2024 | 9:01 PM IST
Company incurred loss of Rs 773 crore but investors got 200% return in 1 year, merger with BSNL will increase the speed of shares! कंपनी 773 करोड़ रुपये के घाटे में मगर निवेशकों को 1 साल में मिला 200% रिटर्न, BSNL के साथ मर्जर बढ़ाएगा शेयरों की स्पीड!

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के तिमाही नतीजों के बाद की टिप्पणियों ने फिर से इस बात की ओर ध्यान आकृष्ट किया है कि देश में दूरसंचार की दरों को तर्कसंगत बनाए जाने की आवश्यकता है। इसकी तात्कालिक वजह रिलायंस जियो की बढ़ती ग्राहक संख्या के साथ ही प्रति उपयोगकर्ता मासिक औसत राजस्व (एआरपीयू) का सपाट होना भी है।

कंपनी ने तीसरी तिमाही में 181.70 रुपये एआरपीयू हासिल किया जो पिछली तिमाही के बराबर और एक वर्ष पहले की समान अवधि के 178.20 रुपये से थोड़ा अधिक था। दूरसंचार उद्योग में एआरपीयू दूरसंचार कंपनी की सेहत बताता है। कई विश्लेषकों की रिपोर्ट में यह सही संकेत है कि दूरसंचार कंपनियों को अपनी अखिल भारतीय 5जी सेवाओं का शुल्क बढ़ाना चाहिए ताकि उनका कारोबारी प्रदर्शन मजबूत हो सके।

उन्होंने इस उद्योग में शुल्क वृद्धि में देरी को इस क्षेत्र के लिए जोखिम के रूप में भी रेखांकित किया। उन्होंने 2024-25 में 10 से 20 फीसदी शुल्क वृद्धि का अनुमान पेश किया है यानी जियो का मासिक एआरपीयू 200 रुपये से अधिक हो जाएगा। यह पूरे क्षेत्र के लिए स्वागतयोग्य है। अगर जियो जिसके पास सबसे अधिक मोबाइल उपभोक्ता हैं, वह शुल्क बढ़ाती है तो अन्य भी उसका अनुसरण करेंगे।

बीते दो वर्षों के दौरान देश की दूरसंचार कंपनियों की शुल्क दरों में मामूली बढ़ोतरी हुई जिससे उपयोगकर्ताओं के फोन का बिल कम बना रहे। यहां तक कि उपभोक्ताओं के पास भी मोबाइल शुल्क को लेकर शिकायत करने की कोई वजह नहीं है लेकिन उन्हें गुणवत्ता के मोर्चे पर कीमत चुकानी पड़ रही है।

कॉल कटना और खराब सिग्नल ने मोबाइल पर बातचीत की गुणवत्ता पर असर डाला है और फोन उपयोगकर्ताओं ने बड़ी तादाद में व्हाट्सऐप कॉलिंग को अपनाया है। शुल्क में बढ़ोतरी के बाद कंपनियां अधोसंरचना और आंतरिक दिक्कतों पर अधिक धनराशि खर्च कर सकेंगी जिससे उपयोगकर्ताओं को संतोषप्रद सेवा मिल सकेगी और उन्हें फोन करने के लिए वैकल्पिक मंचों का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

इससे इस उद्योग को 5जी सेवाएं प्रदान करने में भी मदद मिलेगी जो सही मायनों में मजबूत और किफायती है। इसके अलावा दूरसंचार उद्योग जिसे अहम वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ा है और जहां दो कंपनियों का दबदबा है उसे दोबारा बेहतर स्थिति में लाने की आवश्यकता है। ऐसा होने पर ही भारत डिजिटल महाशक्ति बन पाएगा जिसका उसने लक्ष्य तय किया है।

सरकार की प्रमुख योजनाओं मसलन डिजिटल इंडिया आदि को सफल बनाने के लिए दूरसंचार कंपनियों को सही संपर्क और गति प्रदान करनी होगी। इसके लिए पूंजी पर प्रतिफल में सुधार करना होगा और घाटे को सीमित रखना होगा। प्रमुख दूरसंचार कंपनियों में से प्रत्येक ने बीते दो वर्षों के दौरान 5जी स्पेक्ट्रम पर व्यय समेत करीब एक लाख करोड़ रुपये की राशि व्यय की है। दूरसंचार कंपनियों में से केवल भारती एयरटेल का एआरपीयू हाल के समय में 200 रुपये से अधिक रहा है। अन्य कंपनियां काफी नीचे हैं।

हमारे देश में कंपनियों का एआरपीयू विदेशी दूरसंचार कंपनियों की तुलना में बेहद कम है। भारतीय दूरसंचार उद्योग में कई विशिष्ट पहलू शामिल हैं- यह दुनिया में सबसे सस्ती दूरसंचार सेवा मुहैया कराने वाले उद्योगों में शामिल है। हमारा राष्ट्रीय दूरसंचार घनत्व 85 फीसदी है और इसमें इजाफा संभव है।

इसके अलावा हमारा बाजार प्रमुख तौर पर प्रीपेड बाजार है। देश का मोबाइल टेलीफोन क्षेत्र संभावनाओं से भरा है लेकिन बीते वर्षों में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इनमें सबसे बड़ा झटका था 2012 में कथित 2जी घोटाले के बाद अनेक दूरसंचार लाइसेंसों को रद्द किया जाना।

अगर दूरसंचार उद्योग को भारत की विकास गाथा में अपनी जगह हासिल करनी है तो यह अहम है कि दरों को युक्तिसंगत बनाया जाए। ऐसा होने पर कंपनियों के पास जरूरी निवेश की गुंजाइश रहेगी तथा वे तकनीक तथा सेवा गुणवत्ता सुधार की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। अनुमान यही है कि लोक सभा चुनाव के बाद दूरसंचार शुल्क दरों में इजाफा हो सकता है।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement