facebookmetapixel
Advertisement
बिजली क्षेत्र में 35 साल के सुधारों से बदली तस्वीर, कमी से अधिशेष तक पहुंचा भारतचार्ल्स श्वाब ने भारत में शुरू किया पहला टेक्नोलॉजी सेंटर, हैदराबाद बना नया ठिकानाभारतीय दोपहिया वाहनों की विदेशों में बढ़ी मांग, लगातार तीसरे साल निर्यात बढ़ने की उम्मीदस्पाइसजेट को बड़ी राहत, विमान लीज कंपनी ने वापस ली दिवाला याचिकाभारत के एंटरटेनमेंट सेक्टर पर KKR का भरोसा, बुकमाईशो में खरीदेगी अल्पांश हिस्सेदारीप्रतिस्पर्धा आयोग का बड़ा बदलाव, प्रतिबद्धता मामलों की कुल समय-सीमा 180 दिन हुईएक दशक बाद चीनी आयात की तैयारी, 10 लाख टन से कीमतों पर लगाम की कोशिशमहिलाओं को समान संसाधन मिलें तो बढ़ेगी खेती की पैदावार, रिपोर्ट में बड़ा दावाक्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, कॉपटॉल और मानसी ब्रोकिंग पर लगाई रोकजापानी निवेशकों पर योगी का दांव, 75 हजार एकड़ भूमि बैंक और बेहतर कनेक्टिविटी का दिया हवाला

NRI A/Cs जमा में 10% का उछाल, सालभर में आए $16 अरब

Advertisement

एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) जमा और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एनआरओ) जमा शामिल होता है।

Last Updated- May 22, 2025 | 11:10 PM IST
No threat to the dollar डॉलर को खतरा नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर

वित्त वर्ष 2024-25 के 12 महीनों के दौरान भारतीयों ने प्रवासी भारतीय (एनआरआई) खातों में 16.16 अरब डॉलर जमा किए। आंकड़ा 2023-24 की तुलना में 9.9 प्रतिशत अधिक है। उस वर्ष इन खातों में 14.70 अरब डॉलर जमा किए गए थे।

मार्च 2025 के अंत में कुल एनआरआई जमा 164.7 अरब डॉलर हो गया, जो मार्च 2024 के अंत में 151.9 अरब डॉलर था। फरवरी 2025 में जमा रकम 160.33 अरब डॉलर थी। एनआरआई जमा योजनाओं में फॉरेन करेंसी नॉन रेजिडेंट (एफसीएनआर) जमा, नॉन रेजिडेंट एक्सटर्नल (एनआरई) जमा और नॉन रेजिडेंट ऑर्डिनरी (एनआरओ) जमा शामिल होता है। 

अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान एफसीएनआर (बैंक) या एफसीएनआर (बी) खातों में सबसे ज्यादा धन जमा किया गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक एफसीएनआर (बैंक) खातों में 7.1 अरब डॉलर आए हैं, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 6.3 अरब डॉलर जमा हुए थे। एफसीएनआर (बी) खातों में मार्च 2025 के अंत तक 32.8 अरब डॉलर जमा था। 

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement