facebookmetapixel
Advertisement
Ola Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?

Silver ETF FOF: सिर्फ 5000 रुपये से शुरू करें चांदी में निवेश, मिराए एसेट का नया फंड लॉन्च

Advertisement

म्युचुअल फंड के जरिए चांदी में निवेश का मौका, 5000 रुपये से कर सकेंगे शुरुआत

Last Updated- March 05, 2026 | 12:19 PM IST
Silver Outlook

निवेश की दुनिया में अब चांदी को लेकर नया मौका सामने आया है। मिराए एसेट म्युचुअल फंड ने निवेशकों के लिए ‘मिराए एसेट सिल्वर ETF FOF’ नाम से एक नया फंड लॉन्च किया है। इस स्कीम के जरिए लोग बिना चांदी खरीदे भी चांदी में पैसा लगा सकेंगे।

5 मार्च से शुरू हुआ निवेश

इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 5 मार्च 2026 से शुरू हो गया है और यह 18 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। इसके बाद यह फंड 25 मार्च से दोबारा निवेश के लिए उपलब्ध होगा। इस फंड में निवेश करने के लिए कम से कम 5000 रुपये लगाने होंगे। इसके बाद निवेश 1 रुपये के मल्टीपल में किया जा सकेगा। इस स्कीम को रीतेश पटेल और अक्षय उदेशी संभालेंगे।

क्यों बढ़ रही है चांदी की अहमियत

आज चांदी सिर्फ गहनों में ही इस्तेमाल नहीं होती। इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसे कई क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इसी वजह से चांदी की मांग भी बढ़ रही है और निवेशकों की नजर इस धातु पर टिक गई है।

मिराए एसेट के ईटीएफ प्रोडक्ट हेड सिद्धार्थ श्रीवास्तव के मुताबिक यह फंड निवेशकों को चांदी में निवेश का एक आसान रास्ता देता है।

Advertisement
First Published - March 5, 2026 | 12:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement