facebookmetapixel
MCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

VDA संशोधन के साथ श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, चेक करें नए रेट

नई न्यूनतम मजदूरी को श्रमिकों के स्किल स्तर के आधार पर चार कैटेगरी में बांटा गया है — अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल, और अत्यधिक कुशल।

Last Updated- October 04, 2024 | 7:14 PM IST
Tata Communications profit growth

केंद्र सरकार ने वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में संशोधन किया है, जिससे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। ये नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो चुकी हैं।

कौन होगा लाभार्थी?

श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार, भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, सुरक्षा सेवाएं, सफाई, हाउसकीपिंग, खनन और कृषि जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को इस संशोधित वेतन दरों का लाभ मिलेगा। ये वेतन दरें केंद्रीय क्षेत्रों के प्रतिष्ठानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए लागू होंगी।

मंत्रालय ने बताया कि नई न्यूनतम मजदूरी को श्रमिकों के स्किल स्तर के आधार पर चार कैटेगरी में बांटा गया है — अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल, और अत्यधिक कुशल। इसके अलावा, इन्हें भौगोलिक क्षेत्रों के अनुसार A, B और C श्रेणियों में भी कैटेगराइज किया गया है।

निर्माण और रखरखाव श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी

संशोधित न्यूनतम मजदूरी निर्माण या रखरखाव कार्यों में लगे श्रमिकों पर लागू होगी, जिनमें सड़क और रनवे का निर्माण, भवन निर्माण और भूमिगत सुविधाओं जैसे बिजली, दूरसंचार, पानी और सीवर लाइनों की स्थापना शामिल हैं।

नई वेतन दरें, जिसमें बेसिक पे और वेरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) दोनों शामिल हैं, इस प्रकार हैं:

अकुशल श्रमिकों के लिए मजदूरी क्षेत्र A में ₹783, क्षेत्र B में ₹655 और क्षेत्र C में ₹526 होगी।
अर्ध-कुशल और पर्यवेक्षकीय श्रमिकों को अब क्षेत्र A में ₹868, क्षेत्र B में ₹739 और क्षेत्र C में ₹616 का वेतन मिलेगा।
कुशल या लिपिकीय (Clerical) श्रमिकों को क्षेत्र A में ₹954 प्रतिदिन, क्षेत्र B में ₹868 और क्षेत्र C में ₹739 प्रतिदिन का भुगतान होगा।

अत्यधिक कुशल श्रमिकों और निगरानी कार्यों के लिए न्यूनतम मजदूरी

अत्यधिक कुशल श्रमिकों को सबसे अधिक वेतन मिलेगा, जिसमें क्षेत्र A में ₹1,035, क्षेत्र B में ₹954 और क्षेत्र C में ₹868 की दरें लागू होंगी।

1 अक्टूबर से प्रभावी, संशोधित न्यूनतम मजदूरी लोडिंग और अनलोडिंग कार्यों में लगे श्रमिकों पर लागू होगी, जो निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्यरत हैं:

  • रेलवे के गुड्स शेड और पार्सल ऑफिस
  • अन्य गुड्स शेड, गोदाम, वेयरहाउस और इसी प्रकार के कार्यस्थल
  • बंदरगाह और डॉक
  • घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यात्रियों, माल और कार्गो का प्रबंधन

निगरानी (वॉच एंड वार्ड) कार्यों के लिए न्यूनतम मजदूरी (बिना हथियारों के):

1 अक्टूबर से लागू, वॉच एंड वार्ड (बिना हथियारों के) के लिए कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी, जिसमें बेसिक वेतन और VDA शामिल है, इस प्रकार है:

क्षेत्र A: बेसिक वेतन ₹637, VDA ₹317, कुल ₹954 प्रतिदिन।
क्षेत्र B: बेसिक वेतन ₹579, VDA ₹289, कुल ₹868 प्रतिदिन।
क्षेत्र C: बेसिक वेतन ₹494, VDA ₹245, कुल ₹739 प्रतिदिन।

First Published - October 4, 2024 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट