facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

क्या आप भी भारतीय रेल से यात्रा करने वाले हैं? आज से रेलवे ने बदल दिए ये 4 बड़े नियम; जान लें नहीं तो होगी परेशानी

रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से टिकट बुकिंग, किराया, तत्काल और वेटिंग टिकट से जुड़े कई नए नियम लागू किए, जो यात्रियों की यात्रा और जेब दोनों को प्रभावित करेंगे।

Last Updated- July 01, 2025 | 6:15 PM IST
Indian Railways
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो क्रेडिट: Commons

Indian Railways New Rules 2025: भारतीय रेलवे ने आज यानी 1 जुलाई 2025 से कई बड़े बदलाव लागू किए हैं, जो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की जेब और सुविधा दोनों पर असर डालेंगे। इन बदलावों में टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी से लेकर तत्काल बुकिंग और रिजर्वेशन चार्ट के नियमों तक, कई अहम फेरबदल शामिल हैं। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो इन नए नियमों को समझना जरूरी है।

टिकट की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी

रेलवे ने लंबे समय बाद टिकट की कीमतों में बदलाव किया है। नॉन-AC मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई है, जबकि AC क्लास में यह बढ़ोतरी 2 पैसे प्रति किलोमीटर है। हालांकि, 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास टिकट और मासिक सीजन टिकट (MST) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि छोटी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा, लेकिन लंबी दूरी की यात्रा के लिए आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी पिछले पांच सालों में की गई पहली बदलाव है और इसे यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी बताया गया है।

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब आधार अनिवार्य

तत्काल टिकट बुक करने वालों के लिए रेलवे ने नियमों को और सख्त कर दिया है। अब 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी होगा। बुकिंग के दौरान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा, जिसके बिना टिकट बुक नहीं हो सकेगा। इसके अलावा, रेलवे एजेंटों के लिए भी नया नियम लागू किया गया है। अब एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। रेलवे का कहना है कि यह कदम टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है।

Also Read: Rail Fare Hike from July 1: रेलवे किराया हुआ महंगा, देखें किस क्लास पर कितना बढ़ा किराया

रिजर्वेशन चार्ट का समय बदला

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय भी बदल दिया है। पहले यह चार्ट ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे पहले बनता था, जिससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने में मुश्किल होती थी। नए नियम के तहत यात्रियों को अपनी टिकट की स्थिति जानने के लिए 8 घंटे पहले जानकारी मिल जाएगी, जिससे वे अपनी यात्रा की योजना बेहतर तरीके से बना सकेंगे। रेलवे ने इस बदलाव को लागू करने से पहले बीकानेर डिवीजन में एक ट्रायल भी किया था, जिसमें यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

वेटिंग टिकट के नियमों में बदलाव

वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने सख्ती बढ़ा दी है। अब वेटिंग टिकट केवल जनरल कोच में ही मान्य होगा। इसका मतलब है कि स्लीपर या AC कोच में वेटिंग टिकट के साथ यात्रा की अनुमति नहीं होगी। यह नियम पहले मई 2025 से लागू किया गया था, और अब इसे और सख्ती से लागू किया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि इस बदलाव से कन्फर्म टिकट वालों को ज्यादा सुविधा मिलेगी और कोच में भीड़ कम होगी।

क्या पुरानी बुकिंग पर लागू होगा नया किराया?

अगर आपने 1 जुलाई 2025 से पहले टिकट बुक किया है, तो आपको बढ़े हुए किराए का भुगतान नहीं करना होगा। रेलवे ने साफ किया है कि पुरानी बुकिंग पर पुराने किराए ही लागू होंगे। यह नियम यात्रियों को राहत देगा, खासकर उन लोगों को जो पहले से अपनी यात्रा की योजना बना चुके हैं।

रेल मंत्रालय ने कहा है कि ये सभी बदलाव यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान करने के लिए किए गए हैं। रेलवे लगातार नई तकनीकों और सुविधाओं पर काम कर रहा है, ताकि यात्रियों को ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव मिले। मंत्रालय के मुताबिक, भविष्य में और भी सुधार किए जाएंगे, जिनमें स्टेशनों का आधुनिकीकरण और ट्रेनों की गति बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं।

First Published - July 1, 2025 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट