facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

EPFO board meet: कर्मचारियों को राहत! 2024-25 के लिए PF पर 8.25% ब्याज दर बरकरार

Advertisement

EPF Board Meet: फरवरी 2024 में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.25% कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15% थी।

Last Updated- February 28, 2025 | 1:02 PM IST
EPFO
Representative image

कर्मचारियों के भविष्य निधि (EPF) पर 2024-25 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की गई है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को EPFO बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।

फरवरी 2024 में, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली बढ़ाकर 8.25% कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15% थी।

मार्च 2022 में, EPFO ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF पर ब्याज दर घटाकर 8.1% कर दी थी, जो चार दशक में सबसे कम थी। इससे पहले, 2020-21 में यह दर 8.5% थी।

EPF पर 8.1% ब्याज दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब ब्याज दर 8% थी।

EPFO का ब्याज दर तय करने का प्रोसेस और पिछले वर्षों के रेट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) हर साल अपने खाताधारकों को मिलने वाली ब्याज दर की घोषणा करता है, लेकिन इसे लागू करने के लिए वित्त मंत्रालय की मंजूरी जरूरी होती है। सरकार की मंजूरी के बाद ही ब्याज दर लागू की जाती है।

मार्च 2020 में, EPFO ने भविष्य निधि (PF) जमा पर ब्याज दर घटाकर 8.5% कर दी थी, जो 2019-20 के लिए सात साल का सबसे निचला स्तर था। इससे पहले, 2018-19 में यह दर 8.65% थी।

यह भी पढ़ें: EPF Calculator: ₹15,000 बेसिक सैलरी, 25 साल उम्र; रिटायरमेंट पर कितना मिलेगा फंड, समझें कैलकुलेशन

पिछले वर्षों में ब्याज दर इस तरह रही:

2016-17: 8.65%
2017-18: 8.55%
2015-16: 8.8%
2013-14 और 2014-15: 8.75%
2012-13: 8.5%
2011-12: 8.25%

EPFO ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दर तय कर दी है। अब इसे मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह ब्याज दर EPFO के सात करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के खातों में क्रेडिट की जाएगी।

यह भी पढ़ें: EPFO ने बढ़ाई डेडलाइन, प्राइवेट कर्मचारियों ने ली राहत की सांस; Aadhaar के जरिए ऐस करें EPF UAN एक्टिवेट

EPFO ने जनवरी में नियम में किया बदलाव

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने जनवरी से नए बदलाव लागू किए हैं, जिनका मकसद सदस्यों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाना और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करना है। इन बदलावों में हायर पेंशन से जुड़ी स्पष्टीकरण, जॉइंट डिक्लेरेशन प्रक्रिया को आसान बनाना और अन्य सुधार शामिल हैं। इससे EPFO से जुड़ी सेवाएं पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक होंगी।

 

Advertisement
First Published - February 28, 2025 | 1:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement