facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

महिलाएं निवेश में आगे, SIP और एकमुश्त निवेश में पुरुषों से अधिक योगदान

Advertisement

फोनपे वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक महिला निवेशकों का औसत एसआईपी और एकमुश्त निवेश पुरुषों से अधिक, छोटे शहरों में भी बढ़ रही भागीदारी

Last Updated- March 07, 2025 | 11:46 PM IST
The number of women investors in India increased rapidly, Delhi-Maharashtra on top, Assam at the back! भारत में महिलाओं निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी, दिल्ली-महाराष्ट्र टॉप पर, असम सबसे पीछे!

फोनपे वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार महिला निवेशकों का औसत एसआईपी आकार 1,300 रुपये है जो पुरुषों द्वारा इस मद में निवेश की गई राशि से 22 प्रतिशत अधिक है। एकमुश्त निवेश के मामले में महिला निवेशकों का औसत निवेश 45 प्रतिशत अधिक है। शेयर डॉट मार्केट (फोनपे वेल्थ) में इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स के प्रमुख नीलेश डी नाइक ने कहा, ‘हमारे आंकड़ों से पता चलता है कि महिला निवेशक भागीदारी के अलावा सक्रियता के साथ निवेश भी कर रही हैं।’

फोनपे वेल्थ ने कहा है कि उसने फंड निवेश पैटर्न को समझने के लिए 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 तक 100,000 महिला निवेशकों के निवेश पैटर्न का अध्ययन किया। अध्ययन में पता चला कि 90 प्रतिशत महिला निवेशकों ने एसआईपी के जरिये उसके प्लेटफॉर्म पर अपने म्युचुअल फंड निवेश की शुरुआत की।

करीब 72 फीसदी महिला निवेशक बी30 (शीर्ष 30 को छोड़कर) शहरों से हैं, जिससे प्रमुख शहरों के अलावा भी फंडों की बढ़ती पहुंच का पता चलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वाराणसी, रांची, देहरादून, गुवाहाटी और वड़ोदरा जैसे शहरों में महिला निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है, जो पैसा कमाने में उनकी हिस्सेदारी को उजागर करती है।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement