facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

5 साल में 1351% रिटर्न देने वाले Healthcare Stock ने 1:1 बोनस शेयर के साथ डिविडेंड का भी किया ऐलान, जानें डिटेल्स

Vimta Labs Bonus Share:: कंपनी पिछले चार साल से लगातार ₹2 का डिविडेंड दे रही है। यह लगातार चौथा साल है जब कंपनी ने यही डिविडेंड ऐलान किया है।

Last Updated- May 27, 2025 | 10:00 AM IST
Vimta Labs- विम्टा लैब

हेल्थकेयर सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी Vimta Labs Ltd ने दो बड़े ऐलान किए हैं जो सीधे शेयरहोल्डर्स को फायदा पहुंचाएंगे। कंपनी ने ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है और साथ ही 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का फैसला भी किया है।

डिविडेंड की जानकारी

कंपनी ने बताया कि वह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड ₹2 फेस वैल्यू वाले शेयरों पर दिया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि यह प्रस्ताव आगामी AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद लागू होगा। विम्टा लैब्स ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई 2025 तय की है। यानी इस तारीख को जिनके पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा। कंपनी पिछले चार साल से लगातार ₹2 का डिविडेंड दे रही है। यह लगातार चौथा साल है जब कंपनी ने यही डिविडेंड ऐलान किया है।

बोनस शेयर का ऐलान

कंपनी ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला लिया है। बोनस का अनुपात 1:1 रखा गया है। इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक के पास 1 शेयर है, तो उसे 1 और बोनस शेयर मुफ्त मिलेगा। हालांकि, बोनस के लिए रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

Also Read: ₹490 तक जाएगा ये सरकारी Power Stock! ब्रोकरेज ने BUY की दी सलाह, Q4 में ₹7897 करोड़ का हुआ है मुनाफा

शेयर प्राइस अपडेट

विम्टा लैब्स का शेयर 26 मई को बीएसई पर ₹971.95 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 0.55% कम है। पिछले एक हफ्ते में यह शेयर 6% गिरा है और एक महीने में 10% से ज्यादा गिर चुका है। हालांकि, 6 महीनों में यह 8% चढ़ा है।
लंबी अवधि में शानदार रिटर्न

विम्टा लैब्स ने निवेशकों को पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन रिटर्न दिया है। एक साल में कंपनी के शेयरों ने करीब 94% का रिटर्न दिया है, जबकि दो साल की अवधि में यह रिटर्न बढ़कर 139% हो गया। तीन सालों में शेयर ने 203% की जबरदस्त बढ़त दिखाई है और पांच साल की अवधि में यह रिटर्न 1351% तक पहुंच गया है। यानी इस शेयर ने लंबी अवधि के निवेशकों को काफी अच्छा मुनाफा कमवाया है।

Also Read: Eternal शेयर पर MSCI-FTSE फंड्स की भारी बिकवाली का दबाव, विदेशी निवेश सीमा घटाने से बढ़ी बेचैनी

कंपनी की जानकारी

विम्टा लैब्स एक हेल्थकेयर रिसर्च और टेक्नोलॉजी कंपनी है। इसका मार्केट कैप ₹2,161 करोड़ है (27 मई 2025 तक)। कंपनी स्वास्थ्य से जुड़ी रिसर्च, एनालिटिक्स और टेक सेवाएं देती है।

First Published - May 27, 2025 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट