facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

Upcoming IPOs: पैसा कमाने का शानदार मौका! अगले हफ्ते आ रहा Netweb Technologies और Asarfi Hospital का आईपीओ

Advertisement

नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का साइज 631 करोड़ रुपये है, जबकि असर्फी हॉस्पिटल के आईपीओ का टारगेट अपने सार्वजनिक प्रस्ताव से 26.94 करोड़ रुपये जुटाने का है।

Last Updated- July 16, 2023 | 10:36 AM IST
IPO

Upcoming IPOs: ideaForge Technologies, Cyient DLM और Senco Gold के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग से पिछले हफ्ते शेयर बाजार गुलजार रहा। अगले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में दो और नए आईपीओ दस्तक देने जा रहे हैं। इनमें से एक मैनबोर्ड आईपीओ होगा जबकि दूसरा SME आईपीओ है। निवेशक अब नेटवेब टेक्नोलॉजीज (Netweb Technologies) और असर्फी हॉस्पिटल (Asarfi Hospital) आईपीओ के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बाजार में करीब 658 करोड़ रुपये दांव पर होंगे

अगले हफ्ते प्राथमिक बाजार में हॉस्पिटल से लेकर सर्वर कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का साइज 631 करोड़ रुपये है, जबकि असर्फी हॉस्पिटल के आईपीओ का टारगेट अपने सार्वजनिक प्रस्ताव से 26.94 करोड़ रुपये जुटाने का है। दोनों आगामी आईपीओ सोमवार को खुलेंगे।

Netweb Technologies IPO से जुटाएगी 631 करोड़ रुपये

नेटवेब टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 17 जुलाई 2023 को खुलेगा और निवेशक 19 जुलाई 2023 तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इश्यू प्राइस 475 से 500 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है और इसका लक्ष्य इस इश्यू से 631 करोड़ रुपये जुटाने का है। नेटवेब टेक्नोलॉजीज आईपीओ आवंटन की संभावित तारीख 24 जुलाई 2023 है। आईपीओ BSE और NSE दोनों पर लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित है। नेटवेब टेक्नोलॉजीज के आईपीओ लिस्टिंग की संभावित तारीख 27 जुलाई 2023 हो सकती है।

Also read: जियो फाइनैंशियल सर्विसेज का डिमर्जर अगले हफ्ते, रिलायंस के शेयर पर दांव लगाने का सुनहरा मौका!

सर्वर कंपनी का आज GMP प्रीमियम 338 रुपये

नेटवेब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 338 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि नेटवेब टेक्नोलॉजीज आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 338 रुपये है। इससे संकेत मिलता है कि ग्रे मार्केट आईपीओ को लेकर अत्यधिक उत्साहित है और उम्मीद करता है कि नेटवेब टेक्नोलॉजीज आईपीओ की लिस्टिंग प्राइस लगभग ₹838 (₹500 + ₹338) रुपये होगा, जो कि नेटवेब टेक्नोलॉजीज आईपीओ प्राइस बैंड 475 से 500 रुपये प्रति इक्विटी शेयर ​​से 65 फीसदी अधिक है।

Asarfi Hospital IPO से जुटाएगी 26.94 करोड़ रुपये

असर्फी अस्पताल का आईपीओ 17 जुलाई 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 19 जुलाई 2023 को बंद होगा। स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने वाली कंपनी ने इश्यू मूल्य 51 से 52 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है और इसका लक्ष्य 26.94 करोड़ रुपये जुटाने का है। असर्फी हॉस्पिटल आईपीओ आवंटन की संभावित तारीख 24 जुलाई 2023 है। आईपीओ BSE SME एक्सचेंज पर लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित है। असर्फी हॉस्पिटल आईपीओ लिस्टिंग की संभावित तारीख 27 जुलाई 2023 हो सकती है।

Also read: IT Stocks में बड़ी उछाल, निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.5 फीसदी चढ़ा, टीसीएस ने की बढ़त की अगुआई

असर्फी अस्पताल का आज GMP प्रीमियम 12 रुपये

मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, असर्फी हॉस्पिटल लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में 12 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि असर्फी हॉस्पिटल आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज 12 रुपये है। इससे संकेत मिलता है कि ग्रे मार्केट आईपीओ को लेकर पॉजिटव है और उम्मीद करता है कि असर्फी हॉस्पिटल आईपीओ की लिस्टिंग कीमत लगभग 64 रुपये (52 + 12) होगी, जो असर्फी हॉस्पिटल आईपीओ के 51 से 52 रुपये के प्रति इक्विटी शेयर प्राइस बैंड से 23 फीसदी अधिक है।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement