facebookmetapixel
Advertisement
टाटा मोटर्स का बड़ा मास्टर प्लान: 2031 तक आएंगी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, 3 गुना फास्ट होगी चार्जिंगशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹88,678 करोड़ बढ़ी, ICICI बैंक सबसे आगेगर्मी ने बदला बाजार का मिजाज: महंगे AC की बिक्री घटी, पर कोल्ड ड्रिंक्स-आइसक्रीम की जमकर हुई खरीदारीDividend Stocks: ₹130 का मोटा डिविडेंड! बजाज ग्रुप की कंपनी बांटेगी अपना मुनाफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेदिल्ली में उमस का टॉर्चर, 50 डिग्री जैसा अहसास; मॉनसून की रफ्तार तेज पर UP-बिहार में अभी हीटवेव का अलर्टअमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के 10 ठिकानों पर किए बड़े हमलेIT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेल

स्मॉलकैप के दो तिहाई शेयरों का रिटर्न अभी भी उम्दा

Advertisement

Smallcaps return: डीएसपी म्युचुअल फंड ने अपनी नेट्रा रिपोर्ट में कहा है कि स्मॉलकैप शेयरों में से करीब 164 यानी दो तिहाई फरवरी तक उम्दा रिटर्न देने वाले रहे हैं।

Last Updated- March 06, 2024 | 10:35 PM IST
Stock Market Today

हालिया गिरावट के बावजूद छोटी कंपनियों का एक बड़ा अनुपात उम्दा रिटर्न देने वाला रहा है। डीएसपी म्युचुअल फंड ने अपनी नेट्रा रिपोर्ट में कहा है कि स्मॉलकैप शेयरों में से करीब 164 यानी दो तिहाई फरवरी तक उम्दा रिटर्न देने वाले रहे हैं।

इसकी तुलना में मिडकैप व लार्जकैप के महज 53 फीसदी शेयरों ने इस अवधि में उम्दा रिटर्न सृजित किया है। इस बीच, कुल शेयरों का करीब 61 फीसदी मल्टीबैगर यानी उम्दा रिटर्न वाला रहा है।

इस रिपोर्ट में एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया के 500 अग्रणी शेयरों के बास्केट के महामारी के बाद के रिटर्न पर विचार किया गया है। यह आंकड़ा मार्च 2020 से लेकर 26 फरवरी 2024 तक शेयरों के प्रदर्शन पर आधारित है।

एसऐंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स बुधवार को 1.9 फीसदी गिरा और अपने सर्वोच्च स्तर से यह 5.3 फीसदी नीचे है। अलग-अलग कंपनियों में ज्यादा उतारचढ़ाव देखा गया है।

बाजार नियामक सेबी लार्जकैप के तौर पर उस कंपनी को पारिभाषित करता है जो बाजार कीमत के लिहाज से 100 अग्रणी कंपनी हो। 101 से 250 की रैंकिंग वाली कंपनियों को मिडकैप माना जाता है। 250 के बाद की रैंकिंग वाली कंपनियों को स्मॉलकैप में रखा जाता है। म्युचुअल फंड उद्योग निकाय एम्फी तय अवधि में सूची को अपडेट करता है।

ऐसे उम्दा प्रदर्शन के साथ यह तथ्य भी जुड़ा है कि बाजारों में महामारी के निचले स्तर से काफी तेजी आई है। सभी शेयरों में करीब 28 फीसदी ने निफ्टी 500 कंपनियों के मुकाबले ऊंचा रिटर्न दिया है। स्मॉलकैप शेयरों के मामले में यह आंकड़ा 35 फीसदी है।

स्मॉलकैप शेयरों के बड़े हिस्से ने भी हालांकि महामारी के निचले स्तर के बाद से नकारात्मक रिटर्न सृजित किया है। करीब 11 फीसदी स्मॉलकैप शेयरों ने नुकसान दर्ज किया जबकि कुल शेयरों के 10 फीसदी के साथ ऐसा हुआ। इस बीच, लार्जकैप कंपनियों के महज 5 फीसदी हिस्से ने नकारात्मक रिटर्न सृजित किया।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement