facebookmetapixel
Advertisement
कतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहींक्या 60 की उम्र के बाद भी जरूरी है लाइफ इंश्योरेंस? 90 साल की उम्र और 30 साल के खर्च का समझें गणितहोर्मुज को ईरान ने फिर किया बंद, तो अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर बरसाए बम; ट्रंप ने खत्म किया सीजफायरवॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट

बाजार में IPO की कतार, आएंगे 7,500 करोड़ रुपये के आईपीओ

Advertisement

Nifty पहुंचा 20,084 की नई चोटी पर, Sensex भी लगातार 9वें सत्र चढ़ा

Last Updated- September 13, 2023 | 10:32 PM IST
CIEL IPO

निफ्टी चढ़ते-चढ़ते 20,000 अंक के पार पहुंच गया है और बाजार में आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की होड़ लग गई है। इस हफ्ते 4 आईपीओ आने वाले हैं, जिनसे कंपनियां 4,673 करोड़ रुपये जुटाएंगी। अगले हफ्ते भी करीब 3,000 करोड़ रुपये के चार आईपीओ बाजार में दस्तक देंगे।

आरआर केबल, सैमी होटल्स, जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज और यात्रा ऑनलाइन का निर्गम इस हफ्ते बाजार में आने के लिए तैयार है। इसी तरह सिग्नेचर ग्लोबल, अपडेटर सर्विसेज, साई ​स्किल्स (कलामंदिर) और वैभव ज्वैलर्स के निर्गम अगले हफ्ते आएंगे।

बाजार में आईपीओ की सरगर्मी बढ़ने के कई कारण हैं। बाजार में उछाल, आईपीओ की मांग बढ़ने और तिमाही नतीजों में खुलासे के लिए खास नियम से कंपनियां आईपीओ लाने में तेजी दिखा रही हैं। निफ्टी आज 20,084 पर पहुंच गया, जो आंकड़ा उसने पहले कभी नहीं छुआ था। सेंसेक्स भी लगातार 9वें कारोबारी सत्र में बढ़त पर बंद हुआ। दोनों सूचकांक पिछले 9 सत्र में करीब 4 फीसदी चढ़ चुके हैं।

विशेषज्ञों ने कहा कि शेयर बाजार में मजबूती से कंपनियों को निर्गम लाने का हौसला मिला है। आईपीओ बाजार में हालिया तेजी के तकनीकी कारण भी हैं। जो कंपनियां इस महीने अपना आईपीओ लाने से चूक जाएंगी, उन्हें अप्रैल-जून तिमाही का वित्तीय ब्योरा भी अपने आईपीओ मसौदे (डीआरएचपी) में शामिल करना होगा। नियामकीय दिशानिर्देश के मुताबिक अगर आईपीओ दस्तावेज में वित्तीय आंकड़े दो तिमाही से ज्यादा पुराने हैं तो कंपनियों को निर्गम लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैंकरों का कहना है कि ऑडिट किए गए तिमाही आंकड़ों को अपडेट करने में कम से कम चार हफ्ते का वक्त लग सकता है जिससे कंपनियों के सामने बाजार में उतारचढ़ाव का जोखिम आ सकता है।

Also read: नकदी पर बैठे Mutual Fund दे सकते हैं बाजार को सहारा

ऐ​क्सिस कैपिटल के संयुक्त प्रबंध निदेशक और सह-मुख्य कार्या​धिकारी चिराग नेगंधी ने कहा, ‘वर्तमान में जून तिमाही के वित्तीय नतीजों के साथ ही मांग किस तरह रहती है, उसकी भी भूमिका होगी। पर्याप्त मांग नहीं होने से निर्गम सफल नहीं हो सकता।’

उन्होंने कहा कि माहौल अनुकूल रहा तब भी मजबूत आधार और वाजिब मूल्यांकन वाली कंपनियों का निर्गम ही सफल रह सकता है। कुछ कंपनियां अपना निर्गम लाने के लिए सही मौके का इंतजार कर रही हैं। एक बैंकर ने कहा, ‘कंपनियां जल्द से जल्द अपना आईपीओ लाना चाह रही हैं क्योंकि बाजार की धारणा अभी मजबूत है।’

इस महीने अभी तक नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.2 फीसदी चढ़ चुका है और नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 2.7 फीसदी और निफ्टी मिडकैप 100 में 2.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement