facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

नकदी पर बैठे Mutual Fund दे सकते हैं बाजार को सहारा

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, देसी इक्विटी एमएफ योजनाओं में मासिक निवेश अगस्त में पांच महीने के उच्चस्तर 20,245 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Last Updated- September 12, 2023 | 10:19 PM IST
शेयर वर्गीकरण के नियम बदलेंगे! जानिए क्या-क्या बदलेगा?, Share classification rules will change! Know what will change?

गोल्डमैन सैक्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि म्युचुअल फंड अल्पावधि में इक्विटी बाजार को सहारा दे सकते हैं क्योंकि उनके पास अच्छी खासी नकदी है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 200 अग्रणी सक्रिय इक्विटी स्कीम में नकदी 4.2 फीसदी है, जो लंबी अवधि के औसत 4.1 फीसदी से थोड़ा ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये योजनाएं कुल मिलाकर 6.7 अरब डॉलर की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है, हमने पाया है कि स्मॉलकैप व मिडकैप योजनाओं को एयूएम का 5 से 7 फीसदी नकदी रखना होता है, वहीं लार्जकैप के लिए यह 3 से 4 फीसदी है। हमें लगता है कि देसी इक्विटी फंड अच्छी खासी नकदी पर बैठा है और यह अल्पावधि में बाजारों को सहारा देना जारी रख सकता है।

हाल के वर्षों में म्युचुअल फंडों ने उस दौर में बाजारों को सहारा दिया है जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बिकवाली की है। कैलेंडर वर्ष 2022 में म्युचुअल फंडों ने इक्विटी में शुद्ध रूप से 1.8 लाख करोड़ रुपये झोंके, वहीं विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से 1.2 लाख करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की।

इक्विटी बाजार में म्युचुअल फंडोंका निवेश वित्त वर्ष 23 के पहले चार महीनों में सुस्त रहा था, लेकिन निवेशकों की तरफ से शुद्ध निवेश में तीव्र बढ़ोतरी के बीच अगस्त से उनका निवेश जोर पकड़ा।

रिपोर्ट में कहा गया है, देसी इक्विटी एमएफ योजनाओं में मासिक निवेश अगस्त में पांच महीने के उच्चस्तर 20,245 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। स्मॉलकैप व मिडकैप योजनाओं में ज्यादा निवेश आना जारी है और उसने कुल शुद्ध निवेशका एक तिहाई हासिल किया।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मॉल व मिडकैप फंडों का एयूएम में हिस्सेदारी लार्जकैप फंडों की कीमत पर बढ़ रही है और पिछले चार वर्षों में स्मॉल व मिडकैप फंडों की हिस्सेदारी कुल इक्विटी म्युचुअल फंड एयूएम में 16 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी हो गई, वहीं लार्जकैप फंडों की हिस्सेदारी 19 फीसदी से घटकर 14 फीसदी रह गई।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement