facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद

Axis Direct में आई टेक्निकल प्रॉब्लम, ट्रेडर्स ने नुकसान की शिकायत की

Advertisement
Last Updated- April 18, 2023 | 11:31 PM IST
Axis Direct
Axis Direct

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की खुदरा ब्रोकिंग इकाई ऐक्सिस डायरेक्ट (Axis Direct) के ग्राहक मंगलवार को अपने ट्रेडिंग अकाउंट (trading accounts) में लॉगइन नहीं कर पाए क्योंकि ब्रोकरों के यहां तकनीकी खामियां थीं, जो कई घंटे तक बनी रही।

इस प्लेटफॉर्म ने बाजार बंद होने के आखिरी घंटे में अपने ग्राहकों को सूचित किया कि उनके मोबाइल ऐप रिंग (Ring) और वेब ट्रेडिंग ऐप्लिकेशन काम कर रहे हैं। हालांकि ग्राहकों की शिकायत थी कि तकनीकी गड़बड़ी कारोबारी सत्र के आखिरी 15 मिनट में भी बनी रही।

इस बारे में जानकारी के लिए ऐक्सिस सिक्योरिटीज को भेजी गई प्रश्नावली का जवाब नहीं मिला। कुछ ग्राहकों ने बताया कि उन्होंने इस तरह की तकनीकी दिक्कत का सामना सोमवार को भी किया था, जहां कुछ के साथ लॉगइन की समस्या रही जबकि कुछ ने कहा कि उनके कुछ ऑर्डर नहीं लग पाए।

पिछले हफ्ते डिस्काउंट ब्रोकर शून्य बाई फिनवासिया (Finvasia) भी तकनीकी खामी का शिकार हुआ था, जिससे काफी ट्रेडरों ने नुकसान की शिकायत की क्योंकि इस वजह से वे मौजूदा पोजीशन की बिकवाली नहीं कर पाए।

ब्रोकर ने कहा, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म ने 13 अप्रैल, 2023 को खास तौर से सुबह 9 से 11 बजे तक तकनीकी दिक्कतों का सामना किया। इससे क्लाइंट के खातों में ट्रेड को लेकर बेमेल आंकड़े देखे गए। इस अवधि में ऑर्डर प्लेस करने वाले ग्राहकों को शायद अपने ट्रेड को लेकर बेमेल आंकड़े देखने को मिले हो सकते हैं, लेकिन उनके ट्रेड एक्सचेंजों पर सही तरीके से क्रियान्वित हुए। बाद में ब्रोकर ने सोमवार की पोजीशन की बिकवाली की पेशकश की और विवाद वाले मामले उठाने की भी सुविधा दी।

Also Read: स्टार्टअप में नरमी से IPO पर सेबी सख्त, शेयरों में गिरावट से निवेशकों को लगी है भारी चपत

दिसंबर 2022 में बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने परिपत्र जारी कर स्टॉक एक्सचेंजों से इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन ऐसेस (IRRA) प्लेटफॉर्म का गठन करने को कहा था ताकि स्टॉक ब्रोकर के यहां तकनीकी समस्या पैदा होने पर निवेशक अपने ओपन पोजीशन की बिकवाली करने या लंबित ऑर्डर रद्द‍ करने में सक्षम हों। IIRA के लिए उचित सिस्टम 1 अक्टूबर, 2023 से ऑपरेशन में आना है।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 8:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement