facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

टाटा स्पंज : हिस्सेदारी बढ़ते ही चढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:36 PM IST


पिछले हफ्ते गिरते हुए बाजार में भी टाटा स्पांज के शेयर 15 फीसदी चढ़ गए। खुले बाजार से शेयर खरीद कर प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बढ़ाए जाने के बाद शेयरों में ये तेजी देखी गई।


 


 शुक्रवार को कालीमती इंवेस्टमेंट कंपनी और टाटा स्टील ने मिलकर कंपनी के 2.54 फीसदी यानी करीब 3.91 लाख शेयरों की खरीद की है। इससे पहले टाटा स्टील के पास कंपनी के 61.19 लाख शेयर थे यानी कुल 39.74 फीसदी की हिस्सेदारी थी जबकि कालीमती इंवेस्टमेंट के पास कोई शेयर नहीं थे।


 


हिस्सेदारी बढ़ाए जाने के बाद पिछले हफ्ते कंपनी के शेयर 18 फीसदी तक चढ़ गए थे और इसका भाव 228.95 से बढ़कर 269.25 रुपए पर जा पहुंचा था जबकि दोनों एक्सचेंजों में इसकी वॉल्यूम 450 फीसदी यानी 1.38 लाख शेयरों से बढ़कर 7.6 लाख शेयरों का हो गया।


 


कंपनी ने मौजूदा कारोबारी साल के पहले नौ महीनों में 62.09 करोड़ का शुध्द मुनाफा कमाया है जबकि पिछले साल इस दौरान कंपनी को केवल 21.23 करोड़ का शुध्द मुनाफा हुआ था। मौजूदा शेयर भाव के आधार पर यह शेयर 5.84 के पीई पर कारोबार कर रहा है जबकि इसका ईपीएस 48.03 रुपए हैं।

Advertisement
First Published - March 17, 2008 | 3:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement