facebookmetapixel
Advertisement
29 दिग्गज शेयर 200-DMA के नीचे! क्या अब बेचने का समय आ गया? बता रहे एक्सपर्टIIP डेटा आया: इंडस्ट्री में सुधार के संकेत, लेकिन बाजार के सामने नई चुनौतीMaruti Suzuki, TVS Motor: ऑटो कंपनियों के लिए खतरा? तेजी के बीच निर्यात पर मंडराया संकटStock Market today: भारी गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, निफ्टी 24,400 के नीचेStocks to Watch: डाबर, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, JSW सीमेंट समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजरSedemac Mechatronics IPO: अप्लाई करने के लिए खुला, सब्सक्राइब करें या नहीं? जानें GMP और ब्रोकरेज की सलाहजरूरत पड़ी तो होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को सुरक्षा देगा अमेरिका: ट्रंप₹1,000 से ज्यादा है इनएक्टिव EPF खाते में पैसा, ऐसे निकालें एक-एक रुपयाKotak MF की इस स्कीम ने दिया 38 गुना रिटर्न, ₹10,000 की मंथली SIP से 21 साल में बना ₹1.85 करोड़ का फंडRajputana Stainless IPO: 9 मार्च से खुलेगा ₹255 करोड़ का आईपीओ, क्या करती है कंपनी? चेक करें डिटेल्स

Tata Motors dividend 2025: 300% डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड और पेमेंट डेट फिक्स

Advertisement

टाटा मोटर्स के ग्रुप CFO PB बालाजी ने कहा कि पिछले साल कंपनी ने ₹3 का साधारण डिविडेंड और ₹3 का विशेष डिविडेंड दिया था।

Last Updated- May 22, 2025 | 3:19 PM IST
Tata Motors

डिमर्जर के बाद अपनी नई शुरुआत को तैयार टाटा मोटर्स ने जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। इस अवसर पर कंपनी ने 300 प्रतिशत डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है। इस 300 प्रतिशत डिविडेंड का मतलब है कि कंपनी प्रति शेयर ₹6 देगी, जबकि शेयर का फेस वैल्यू ₹2 है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024 में टाटा मोटर्स ने ₹3 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और साथ में ₹3 का विशेष डिविडेंड भी दिया था।

रिकॉर्ड और पेमेंट की तारीख

डिविडेंड पाने वाले शेयरहोल्डर्स को चुनने के लिए कंपनी ने बुधवार, 4 जून 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसका मतलब यह है कि जो लोग इस तारीख को कंपनी की रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें ₹6 प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी ने यह भी बताया है कि अगर AGM (वार्षिक आम बैठक) में शेयरहोल्डर्स इसे मंजूर करते हैं, तो डिविडेंड का भुगतान 24 जून 2025 से पहले कर दिया जाएगा। टाटा मोटर्स की AGM 20 जून को होगी।

कंपनी के CFO का बयान

टाटा मोटर्स के ग्रुप CFO PB बालाजी ने कहा कि पिछले साल कंपनी ने ₹3 का साधारण डिविडेंड और ₹3 का विशेष डिविडेंड दिया था। इस साल कुल डिविडेंड वही ₹6 प्रति शेयर है, लेकिन यह पूरी तरह से फाइनल साधारण डिविडेंड के रूप में दिया जाएगा।

Also Read | BEL, Tata Steel: जबरदस्त तेजी के बाद अब गिर सकते हैं ये दो Heavyweight Stocks! एक्सपर्ट ने बताई ट्रेडिंग स्ट्रैटजी

टाटा मोटर्स का शेयर प्राइस और रिटर्न

आज BSE पर टाटा मोटर्स का शेयर दोपहर के 3 बजे तक ₹717.20 पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.25% नीचे है। कंपनी का 52 सप्ताह का हाई शेयर प्राइस ₹1,179.05 और लो ₹542.55 रहा है। टाटा मोटर्स का मार्केट कैप (पूंजीकरण) ₹2,64,210.40 करोड़ है।

पिछले कुछ सालों में कंपनी के शेयर की रिटर्न की बात करें तो एक साल में इसको 24.29% का नुकसान हुआ है। वहीं दो साल में यह 37.32%, तीन साल में 71.62% और पांच साल में 766.83% का जबरदस्त बढ़ोतरी दिखा चुका है।

Advertisement
First Published - May 22, 2025 | 3:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement