facebookmetapixel
MCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

Tata Company ने किया 270% डिविडेंड का ऐलान: चौथी तिमाही के नतीजे जारी, शेयर 3 साल में 325% चढ़ा

टाटा इनवेस्टमेंट ने चौथी तिमाही (Q4FY25) में ₹37.72 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹60.47 करोड़ था।

Last Updated- April 22, 2025 | 3:46 PM IST
TATA

आज यानी मंगलवार को टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद शेयर 2.7% टूटकर बीएसई पर ₹6,227.55 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। दोपहर 1:19 बजे यह शेयर 1.98% गिरावट के साथ ₹6,275 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.28% की बढ़त के साथ 79,627.22 पर था। कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण इस समय ₹31,813.82 करोड़ है। इसका 52-हफ्तों का ऊपरी स्तर ₹8,075.90 और निचला स्तर ₹5,147.15 रहा है।

टाटा इनवेस्टमेंट ने चौथी तिमाही (Q4FY25) में ₹37.72 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹60.47 करोड़ था। यानी सालाना आधार पर मुनाफे में 37.6% की गिरावट आई है। वहीं, कंपनी की रेवेन्यू (कुल आय) भी तगड़ी गिरी है। यह इस तिमाही में ₹16.43 करोड़ रही, जबकि एक साल पहले ₹57.11 करोड़ थी।

₹27 का डिविडेंड घोषित, शेयरधारकों की मंज़ूरी बाकी

कंपनी के बोर्ड ने ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹27 यानी 270% का डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है। यह डिविडेंड कंपनी की सालाना जनरल मीटिंग (AGM) के बाद शेयरधारकों की मंज़ूरी मिलने पर दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने राजीव दुबे को फिर से स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) नियुक्त करने का प्रस्ताव भी पास किया है। यह उनका दूसरा टर्म होगा, जो 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 5 साल के लिए होगा। यह नियुक्ति भी AGM में शेयरधारकों की मंज़ूरी से ही लागू होगी।

Also Read: Adani group की कंपनी ने Q4 रिजल्ट्स के साथ डिविडेंड का करेगी ऐलान, बोर्ड मीटिंग की डेट हुई फाइनल

कंपनी क्या करती है?

टाटा इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन एक इनवेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी है जो लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियों, खासतौर पर टाटा ग्रुप की कंपनियों में निवेश करती है। कंपनी का फोकस वैल्यू और ग्रोथ के संतुलन पर होता है।

बात करें शेयर के परफॉरमेंस की तो बीते एक साल में शेयर ने लगातार गिरावट देखी है और एक साल में 8 फीसदी गिर चुका है। हालांकि, लॉन्गटर्म में इसने शानदार रिटर्न दिया है। शेयर ने दो साल में 191%, तीन साल में 325% और पांच साल में 800% का रिटर्वन दिया है।

First Published - April 22, 2025 | 3:46 PM IST

संबंधित पोस्ट