बाजार

SuperTrend Breakout: Bajaj Auto, Hexaware समेत 5 बड़े शेयरों में जबरदस्त तेजी का संकेत! देखें चार्ट

SuperTrend लाइन के ऊपर निकले Bajaj Auto, Hexaware, Coromandel, 360 One Wam और Akzo Nobel India के शेयरों में निकट भविष्य में तेजी की संभावना, टेक्निकल चार्ट दे रहे मजबूत संकेत

Published by
रेक्स कैनो   
Last Updated- November 28, 2025 | 2:30 PM IST

SupreTrend Breakout: Bajaj Auto, 360 One Wam, Hexaware Technologies, Coromandel International और Akzo Nobel India के शेयरों ने अपने चार्ट पर सुपरट्रेंड लाइन को पार कर लिया है। इसका मतलब यह होता है कि इन शेयरों में तेजी की संभावना बढ़ जाती है और इनका निकट भविष्य का ट्रेंड पॉजिटिव माना जाता है। तकनीकी भाषा में, जब किसी शेयर का दाम सुपरट्रेंड लाइन के ऊपर चला जाता है, तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है कि शेयर ऊपर जा सकता है।

चलिए समझते हैं कि इन 5 शेयरों की टेक्निकल चार्ट पर क्या स्थिति है-

Bajaj Auto (मौजूदा कीमत: ₹8,953)

Current Price: ₹8,953

S1: ₹8,904; S2: ₹8,727

R1: ₹9,395; R2: ₹9,828

Bajaj Auto का शेयर अभी सुपरट्रेंड लाइन (₹8,727) से ऊपर चल रहा है। इसका मतलब है कि यह शेयर मजबूत दिख रहा है। शेयर को ₹8,904 के आस-पास सपोर्ट मिल सकता है। ऊपर की तरफ शेयर ₹9,395 तक जा सकता है, और अगर यह स्तर भी पार हो गया तो अगला टारगेट ₹9,828 हो सकता है।

360 One Wam (मौजूदा कीमत: ₹1,164)

Current Price: ₹1,164

S1: ₹1,121; S2: ₹1,100; S3: ₹1,054

R1: ₹1,260; R2: ₹1,310; R3: ₹1,390

इस शेयर के चार्ट के मुताबिक ₹1,054 के ऊपर रहेगा तो ट्रेंड पॉजिटिव माना जाएगा। इसे ₹1,121 और ₹1,100 के आस-पास सपोर्ट मिल सकता है। ऊपर की ओर यह ₹1,260, ₹1,310 और आगे चलकर ₹1,390 तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 3-4 हफ्ते के लिए शेयरखान ने चुने ये 5 दमदार शेयर, चेक करें TGT, SL

Coromandel International (मौजूदा कीमत: ₹2,403)

Current Price: ₹2,403

S1: ₹2,378; S2: ₹2,297; S3: ₹2,198

R1: ₹2,524; R2: ₹2,705

यह शेयर अभी अपने Bollinger Bands के ऊपरी हिस्से पर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूती का संकेत है। इसे ₹2,378 पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद ₹2,297 और ₹2,198 पर भी सहारा है। अगर शेयर ऊपर बढ़ा तो ₹2,524 और फिर ₹2,705 तक जा सकता है।

Hexaware Technologies (मौजूदा कीमत: ₹746)

Current Price: ₹746

S1: ₹742; S2: ₹725; S3: ₹692

R1: ₹800; R2: ₹820; R3: ₹846

Hexaware का शेयर लगातार तीसरे दिन अपने 100-दिन के औसत (₹742) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो अच्छी बात है। शेयर को ₹725 और ₹692 पर सपोर्ट मिल सकता है। ऊपर की ओर यह ₹800, ₹820 और फिर ₹846 तक जा सकता है।

Akzo Nobel India (मौजूदा कीमत: ₹3,377)

Current Price: ₹3,377

S1: ₹3,333; S2: ₹3,285; S3: ₹3,208

R1: ₹3,520; R2: ₹3,600; R3: ₹3,680

Akzo Nobel को ₹3,333 (20-DMA) पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके नीचे ₹3,285 और ₹3,208 पर बड़ा सहारा है। ऊपर की ओर शेयर ₹3,520, ₹3,600 और जुलाई के हाई ₹3,680 की तरफ बढ़ सकता है।

नोट:

S1, S2, S3 का मतलब है सपोर्ट लेवल यानी शेयर जहां गिरकर संभल सकता है।
R1, R2, R3 का मतलब है रेसिस्टेंस लेवल यानी शेयर जहां जाकर रुक सकता है या उसे पार करना मुश्किल होता है।

First Published : November 28, 2025 | 2:14 PM IST