facebookmetapixel
Editorial: भारत–अमेरिका ट्रेड डील से मिली बड़ी राहत, जारी रहें सुधारBudget 2026: कर सुधारों के जरिए निश्चितता और भरोसे की ओर एक सुधारात्मक कदमBudget 2026: यथास्थिति बरकरार रखने वाला बजट, वैश्विक निवेशकों के लिए सीमित आकर्षणIndia-US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, क्या FPIs की होगी वापसी ?India-US Trade Deal: टैरिफ घटे, लेकिन असली सवाल अब भी बाकी क्यों हैं?अमेरिकी टैरिफ का घटना उत्तर प्रदेश के कालीन उद्योग के लिए संजीवनी से कम नहीं, लेदर इंडस्ट्री को भी लगेंगे पंख5 महीने की मंदी खत्म! भारत-अमेरिका ट्रेड डील से हीरा उद्योग में लौटी चमकExplainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल, लेकिन समझौते के पहले और आगे का सारा हिसाब-किताब समझ लेंRBI ने जारी किया निर्देश, 31 मार्च 2026 को खुले रहेंगे सरकारी कामकाज वाले बैंकBudget 2026 में स्टूडेंट्स को बड़ा फायदा मिला है? एक्सपर्ट्स ने बताया इसमें छात्रों के लिए कहां-कहां है मौका

Stock Market Update: शेयर बाजार में कोहराम! सेंसेक्स 950 अंक टूटा, निफ्टी 23,950 पर; आईटी, मेटल, बैंकिंग सेक्टर कमजोर

फेड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में केवल दो और बार कटौती की संभावना है, जबकि सितंबर में चार कटौती की उम्मीद जताई गई।

Last Updated- December 19, 2024 | 3:13 PM IST
Share Market
Representative image

Market Updat @3 pm: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त टिप्पणी के बाद वॉल स्ट्रीट में आई कमजोरी के चलते आई है।

दोपहर 3 बजे, बीएसई सेंसेक्स 962.07 अंक या 1.20% की गिरावट के साथ 79,220.13 पर और निफ्टी 50 250.05 अंक या 1.03% की गिरावट के साथ 23,94.80 पर कारोबार करता दिखा।

स्टॉक्स का हाल

30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में सिर्फ तीन स्टॉक्स—पावर ग्रिड कॉर्प (0.34% ऊपर), सन फार्मा और भारती एयरटेल—तेजी में कारोबार करते नजर आए। जबकि एशियन पेंट्स 2.35% फिसलकर कारोबार करता दिखा। इसके बाद इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील में गिरावट देखी गई।

निफ्टी 50 पर, 50 में से 12 स्टॉक्स बढ़त में थे। डॉ. रेड्डीज (3.54% ऊपर) ने बढ़त का नेतृत्व किया, इसके बाद बीपीसीएल, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में तेजी रही। वहीं, एशियन पेंट्स (2.38% नीचे) सबसे बड़ा लूजर बना, इसके बाद इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और ग्रासिम इंडस्ट्रीज में गिरावट दर्ज की गई।

Market Update @ 2 pm: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 गुरुवार को गिरावट के साथ ट्रेड करते दिख रहे हैं। यह गिरावट Wall Street पर आई कमजोरी और अमेरिकी Federal Reserve की सख्त टिप्पणी के बाद देखने को मिली।

दोपहर 2 बजे, BSE Sensex 938.96 पॉइंट या 1.17% की गिरावट के साथ 79,243.24 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि Nifty 50 239.65 पॉइंट या 0.99% गिरकर 23,959.20 पर ट्रेड करता दिखा।

Market Update @12 pm: बेंचमार्क इंडियन इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 गुरुवार को लाल निशान में ट्रेड करते दिख रहे हैं।

दोपहर 12 बजे, BSE सेंसेक्स 908.78 पॉइंट्स या 1.13% गिरकर 79,273.42 पर दिखा, जबकि निफ्टी 50, 234.70 पॉइंट्स या 0.97% की गिरावट के साथ 23,964.15 पर ट्रेड करता नजर आया।

Market @11 am: बाजार में आज गिरावट का सिलसिला जारी है। बेंचमार्क इंडियन इक्विटी इंडेक्स BSE सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।

सुबह 11 बजे, BSE सेंसेक्स 952.64 पॉइंट यानी 1.19% गिरकर 79,229.56 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 254.30 पॉइंट यानी 1.05% गिरकर 23,944.55 पर आ गया।

Stock Market Update: यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती का असर भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 पर देखने को मिल रहा है। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में कारोबार करता दिख रहा है।

सुबह 10 बजे तक, BSE Sensex 804.72 पॉइंट्स या 1 प्रतिशत गिरकर 79,377.48 पर ट्रेड करता दिका, जबकि Nifty 50 242.55 पॉइंट्स या 1 प्रतिशत गिरकर 23,956.30 पर पहुंच गया।

Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स, BSE Sensex और Nifty 50, गुरुवार को बाजार खुलते ही गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। यह गिरावट अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की सख्त टिप्पणी के बाद वॉल स्ट्रीट में आई गिरावट के चलते हुई।

मार्केट ओपनिंग पर, BSE Sensex 719.73 अंक या 0.90% की गिरावट के साथ 79,462.47 पर दिखा, जबकि Nifty 50 213.10 अंक या 0.88% की गिरावट के साथ 23,985.75 पर ट्रेड करता नजर आया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे। इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

BSE पर Infosys, Asian Paints टॉप लूजर्स में शामिल

व्यापक बाजारों में भारी गिरावट, मिडकैप और स्मॉलकैप 2% तक लुढ़के

कैसी होगी बाजार की शुरुआत?

सेंसेक्स और निफ्टी आज कमजोर शुरुआत कर सकते हैं। इसका असर ग्लोबल ट्रेंड्स और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती के फैसले से दिख रहा है। GIFT Nifty से मिल रहे संकेतों के मुताबिक बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत होने के संकेत हैं।

सुबह 6:42 बजे GIFT Nifty फ्यूचर्स 309 अंक गिरकर 23,948 पर ट्रेड कर रहा था।

पिछले कारोबारी दिन में सेंसेक्स 502.25 अंक (0.62%) गिरकर 80,182.20 पर बंद हुआ। निफ्टी50 भी 137.15 अंक (0.56%) गिरकर 24,198.85 पर बंद हुआ।

फेडरल रिजर्व का ब्याज दर में कटौती का फैसला

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार तीसरी बार ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) की कटौती की है। अब ब्याज दर 4.25% से 4.5% के बीच है। हालांकि, फेड ने संकेत दिया है कि आगे ब्याज दरों में कटौती धीमी हो सकती है, जिससे निवेशक सतर्क हो गए हैं।

फेड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में केवल दो और बार कटौती की संभावना है, जबकि सितंबर में चार कटौती की उम्मीद जताई गई।

एशिया-पैसिफिक के शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट देखने को मिल रही है। यह गिरावट वॉल स्ट्रीट पर भारी बिकवाली के बाद आई। इस बीच, जापान पर फोकस रहा, जहां बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने अपनी दो-दिवसीय पॉलिसी मीटिंग खत्म की। उम्मीद है कि BOJ अपनी ब्याज दर 0.25% पर बनाए रखेगा और अपनी ultra-loose monetary policy जारी रखेगा।

जापानी येन ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले थोड़ी मजबूती दिखाई और 154.57 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। जापान के Nikkei इंडेक्स में 1.4% की गिरावट रही, जबकि Topix 1.27% गिरा। साउथ कोरिया का Kospi 1.84% और ऑस्ट्रेलिया का ASX200 1.91% लुढ़का।

वहीं, वॉल स्ट्रीट में बड़ी गिरावट देखी गई। Dow Jones 2.58% गिरा, जो 1974 के बाद से इसकी पहली 10-दिन की लगातार गिरावट है। S&P 500 में 2.95% और Nasdaq में 3.56% की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के फैसले के बाद आई।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार (17 दिसंबर) को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे बाजार पर दबाव बना।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट ने भी बाजार को कमजोर किया। इसके अलावा, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 दिसंबर को होने वाली बैठक में ब्याज दरों पर फैसले को लेकर सतर्क नजर आए, जिससे बिकवाली का माहौल बना।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 200 से ज्यादा अंक की गिरावट के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 80,612.20 तक गिर गया। अंत में सेंसेक्स 1.30% या 1064.12 अंक की गिरावट के साथ 80,684.45 पर बंद हुआ।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी-50 (Nifty-50) 1.35% या 332.25 अंक गिरकर 24,336.00 पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 48 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे।

First Published - December 19, 2024 | 8:10 AM IST

संबंधित पोस्ट