facebookmetapixel
Advertisement
Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,550 का स्तरWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा हो

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में 200 से अधिक अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 18,700 के पार

Advertisement

इनफ़ोसिस, विप्रो और भारती एयरटेल समेत 22 कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई।

Last Updated- June 27, 2023 | 9:36 AM IST
Share Market

Stock Market Today: वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बावजूद मंगलवार (27 जून) को भारतीय स्टॉक मार्केट तेजी के साथ खुले। शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 200 से अधिक अंक चढ़ गया और 63 हजार के पार चला गया।

बेंचमार्क सूचकांक BSE सेंसेक्स सुबह 9:30 बजे करीब 200 अंक चढ़कर 63,171 पर कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty50 इंडेक्स 59.40 अंक की मजबूती के साथ 18,750 के स्तर से ऊपर कारोबार करता दिखा।

इस दौरान टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इनफ़ोसिस, विप्रो और भारती एयरटेल समेत 22 कंपनियों के शेयर में तेजी देखी गई।

Pre-Opening: ग्लोबल लेवल पर टेक शेयरों की वजह से अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गई। Dow Jones सपाट बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 में 0.4 फीसदी और NASDAQ कंपोजिट में 1.1 फीसदी की गिरावट आई।

हालांकि, एशियाई बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मिलाजुला कारोबार हुआ। निक्केई 225, टॉपिक्स, कोस्पी इंडेक्स 0.4 फीसदी तक गिरे। ऑस्ट्रेलिया के एसएंडपी 200 ने 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ इस प्रवृत्ति को कम किया।

वहीं, कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें क्रमश: 74 डॉलर प्रति बैरल और 69 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर रहीं।

26 जून को कैसी थी मार्केट की रफ्तार?

वैश्विक बाजारों (global market) से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को शेयर बाजार में सुस्त कारोबार देखने को मिला। लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सोमवार को देसी बाजार बेहद कम नुकसान के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) 9 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में 26 अंको की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,691.20 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 9:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement