facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Stock Market Update: बाजार में तेजी, Nifty 24000 के ऊपर, Sensex 79,000 अंक के पार

Stock Market Today: एशिया-प्रशांत बाजार में गिरावट देखने को मिली। क्योंकि येन में कमजोरी देखी गई, जो बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 साल के निचले स्तर 160.82 पर पहुंचा।

Last Updated- July 02, 2024 | 11:49 AM IST
Stocks to Buy
Representative Image

Market @ 1 pm: घरेलू बाजारों में गुरुवार को तेजी आई और सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक तथा निफ्टी 24,000 अंक के पार पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद 512.68 अंक उछलकर 79,186.93 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 146.45 अंक चढ़कर 24,015.25 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market Update: गिरावट के साथ शुरुआत करने के कुछ देर बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 10:09 बजे, BSE Sensex 304 अंक उछलकर 78,979 के स्तर पर आ गया, जबकि, 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,955.80 पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: भारतीय बाजार की आज (गुरुवार) गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। BSE Sensex 0.11 फीसदी लुढ़क कर 78,583 पर आ गया। वहीं, NSE Nifty 50 0.12 फीसदी गिरकर 23,839.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

बीएसई पर, UltraTech Cement और JSW Steel टॉप गेनर्स पाने वालों की लिस्ट में शामिल हुए, जबकि HCLTech और Tech Mahindra टॉप लूजर्स वाली कंपनियों की लिस्ट में आ गए।

इसी तरह, एनएसई पर, UltraTech Cement और Dr Reddy’s टॉप गेनर्स की कंपनियों की लिस्ट में शामिल हुए, जबकि Tech Mahindra और TCS प्रमुख नुकसान उठाने वालों में शामिल थे।

व्यापक सूचकांक ऊंचे स्तर पर कारोबार करते दिखे। निफ्टी मिडकैप 0.41 फीसदी चढ़ा जबकि स्मॉलकैप 0.26 फीसदी बढ़कर कारोबार करता दिखा।

सेक्टर के लिहाज से निफ्टी आईटी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ शीर्ष पर रहा। दूसरी ओर, मीडिया और मेटल क्रमशः 0.85 प्रतिशत और 0.59 प्रतिशत बढ़े।

कैसी होगी आज बाजार की शुरुआत?

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार आज (27 जून) गिरावट के साथ शुरुआत कर सकते हैं।

कल के कारोबार की बात करें तो, बाजार में तेजी देखने को मिली थी। 26 जून को, सेंसेक्स 0.90 प्रतिशत बढ़कर 78,759.40 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही, निफ्टी 50 0.71 फीसदी चढ़कर 23,889.90 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

सुबह 6:36 बजे, GIFT निफ्टी वायदा 72 अंक नीचे 23,796 पर ट्रेड कर रहा था, जिससे दिन की नकारात्मक शुरुआत का संकेत मिला। लेकिन, 7:50 पर यह 0.06 फीसदी उछलकर 23,814 पर आ गया।

यह भी पढ़ें: Stocks to watch on June 27: आज फोकस में रहेंगे DRL, SBI, IIFL, CSB Bank और टेलीकॉम जैसे 12 स्टॉक्स

एशिया-प्रशांत बाजार में गिरावट देखने को मिली। क्योंकि येन में कमजोरी देखी गई, जो बुधवार देर रात अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 साल के निचले स्तर 160.82 पर पहुंच गया।

इस बीच, जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी 0.94 प्रतिशत नीचे कारोबार करते दिखे, जबकि ऑस्ट्रेलिया का ASX200 1.50 प्रतिशत गिर गया।

इसके विपरीत, वॉल स्ट्रीट में बढ़त दर्ज की गई। नैस्डैक 0.49 प्रतिशत बढ़ा, डॉव जोन्स 0.16 प्रतिशत ऊपर और एसएंडपी 500 0.04 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

घरेलू मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 26 जून को 3,535.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,103.67 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

यह भी पढ़ें: बाजार विशेषज्ञ संजीव भसीन की जांच कर रहा सेबी

कल कैसी थी बाजार की चाल?

दलाल स्ट्रीट पर बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का दौर जारी रहा और बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए। निवेशकों ने भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, आईटीसी और एलएंडटी जैसे दिग्गज शेयरों पर जमकर दांव लगाया था।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 620.73 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 78,674.25 के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 147.50 अंक यानी 0.62 फीसदी की बढ़त देखी गई। निफ्टी दिन के अंत में 23,868.80 अंक के नए शिखर पर बंद हुआ।

First Published - June 27, 2024 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट