facebookmetapixel
Suzlon Energy Share: छह महीने में 30% टूटा, Q3 में कमाई 42% बढ़ी; क्या अब आ गया खरीदने का समय ?REIT को लोन का प्रस्ताव, RBI MPC ने रियल एस्टेट के लिए खोल दिया नया रास्ताLIC Share Price: शानदार Q3 नतीजों के बाद शेयर 7% उछला, ब्रोकरेज बोले- आगे भी रिटर्न की उम्मीदRBI MPC ने दरें स्थिर रखीं, फैसले के बाद सरकारी बॉन्ड यील्ड 4 bps बढ़ीRBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकर

Stock Market Update: बाजार में तेज गिरावट; Sensex 600 अंक लुढ़का, Nifty 24,800 के नीचे

9 अक्टूबर को होने वाली MPC पॉलिसी की घोषणा से पहले एशिया में बढ़त और निवेशकों की बेहतर भावनाओं के चलते यह वृद्धि देखने को मिल रही है।

Last Updated- October 07, 2024 | 1:25 PM IST
Share Market
Representative image

Market@1 pm: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स में सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है।

दोपहर 1 बजे के करीब, BSE सेंसेक्स 596 अंकों की गिरावट के साथ 81,092.30 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 भी 213.55 अंकों की गिरावट के साथ 24,801.05 पर पहुंच गया।

Stock Market Update: भारतीय प्रमुख इक्विटी सूचकांक सोमवार को शुरुआती बढ़त से फिसलकर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।

सुबह 12 बजे, BSE सेंसेक्स 265 अंक की गिरावट के साथ 81,422.55 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50, 118 अंक या 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,896.95 पर ट्रेड करता नजर आया।

Opening Bell: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुले, जिसका कारण एशियाई बाजारों में तेजी रही। ग्लोबल मार्केट में तनाव थोड़ा कम हुआ, क्योंकि वीकेंड पर इसराइल और ईरान के बीच किसी नए संघर्ष की खबर नहीं आई।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 412 पॉइंट या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,100 पर खुला, जबकि निफ्टी 50, 110 पॉइंट या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,125 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

कैसी रहेगी आज शेयर बाजार की चाल?

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच आज यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी50 की हरे निशान में शुरुआत करने की संभावना है।

सुबह 6:40 बजे, GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 89 अंकों की बढ़त के साथ 25,262 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जिससे बाजार के मजबूती से खुलने के संकेत मिल रहे हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक आज से शुरू हो रही है, जिस पर घरेलू निवेशकों की नज़र रहेगी। नई गठित मौद्रिक नीति समिति के इस बैठक में यह उम्मीद जताई जा रही है कि RBI प्रमुख नीतिगत दर यानी रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखेगा। यह लगातार दसवीं बैठक होगी, जिसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। आरबीआई का यह फैसला 9 अक्टूबर 2024 को घोषित किया जाएगा।

निवेशक आने वाली सितंबर तिमाही (Q2FY25) के नतीजों पर भी नजर रखेंगे, जो इस हफ्ते से शुरू होने वाले हैं। आईटी दिग्गज TCS अपने तिमाही नतीजे 10 अक्टूबर को जारी करेगी। उसी दिन जीएम ब्रेवरीज़, आनंद राठी, IREDA और टाटा एलेक्सी जैसी कंपनियां भी अपने नतीजे पेश करेंगी।

यह भी पढ़ें: बाजारों में म्युचुअल फंडों की नई उड़ान

ग्लोबल मार्केट

शुक्रवार (4 अक्टूबर) को आई नौकरियों की बेहतर रिपोर्ट ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के “सॉफ्ट लैंडिंग” की उम्मीदों को मजबूत किया, जिससे डॉव जोन्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सितंबर में गैर-कृषि नौकरियों की संख्या 2,54,000 रही, जो पिछले महीने के 1,59,000 से ज्यादा थी। बेरोजगारी दर भी घटकर 4.1 प्रतिशत हो गई, जो पहले 4.2 प्रतिशत थी।

इसके बाद, डॉव जोन्स में 0.81 प्रतिशत की बढ़त हुई, S&P 500 में 0.90 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.22 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। यह लगातार चौथा हफ्ता है जब इन तीनों इंडेक्स में बढ़त देखी गई है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी देखी गई, जहां जापान का निक्केई 2 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.73 प्रतिशत ऊपर उछला, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डाक इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार करता दिखा।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 22,640 पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले बंद 22,736.87 से नीचे था।

बीते शुक्रवार को कैसी थी बाजार की चाल?

शेयर बाजार में बीते शुक्रवार यानी 4 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को मार्केट की शुरुआत तो शानदार उछाल के साथ हुई लेकिन यह बढ़त बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सका। BSE का बेंचमार्क इंडेक्स 808.65 अंक या 0.98% गिरकर 81,688.45 के लेवल पर बंद हुआ। NSE का Nifty50 25,000 के लेवल के करीब पहुंच गया। इसने 200.25 अंक या 0.79% की गिरावट दर्ज की और 25,049.85 के लेवल पर क्लोज हुआ।

 

First Published - October 7, 2024 | 7:46 AM IST

संबंधित पोस्ट